Page Loader
टाटा पहली बार कर्व पर दे रही छूट, जानिए कितनी होगी बचत 
टाटा कर्व पर पहली बार छूट दी जा रही है (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

टाटा पहली बार कर्व पर दे रही छूट, जानिए कितनी होगी बचत 

Feb 15, 2025
05:08 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स पहली बार अपनी कर्व पर छूट की पेशकश कर रही है। इसके तहत आप ICE और EV के 2024 और 2025 दोनों मॉडल्स पर बचत कर सकते हैं। टाटा कर्व के 2025 मॉडल पर 20,000 रुपये की छूट दी जा रही है, जो स्क्रैपेज बोनस या एक्सचेंज बोनस के तौर पर मिल रही है। दूसरी तरफ कर्व के 2025 में बने मॉडल पर 50,000 रुपये की छूट दी जा रही है, जिसमें 30,000 रुपये उपभोक्ता छूट शामिल है।

कर्व EV 

कर्व EV पर होगी इतनी बचत

फरवरी में आप टाटा कर्व EV की खरीद पर भी बचत कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक कार के 2025 मॉडल पर केवल स्क्रैपेज बोनस के तौर पर 20,000 रुपये का फायदा मिलेगा। दूसरी तरफ कर्व EV के 2024 मॉडल के सभी वेरिएंट पर 70,000 रुपये की छूट दी जा सकती है। कर्व ICE की कीमत 9.99 लाख से शुरू होकर 19.19 लाख रुपये तक जाती है, जबकि इलेक्ट्रिक वर्जन की 17.49 लाख से 21.99 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) के बीच है।

इलेक्ट्रिक वाहन 

इन EVs पर भी मिलेगी छूट 

कार निर्माता कर्व EV के अलावा अपने अन्य इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल्स पर भी छूट की पेशकश कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों में टाटा टियागो EV सबसे अधिक लाभ के साथ आती है। इस पर 85,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा कार निर्माता टाटा पंच EV पर 70,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है, जबकि नेक्सन EV 40,000 रुपये की बचत के साथ खरीदा जा सकता है।