LOADING...
टाटा हैरियर EV का फियरलेस प्लस QWD 75 वेरिएंट लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
टाटा हैरियर EV का फियरलेस प्लस QWD 75 टॉप वेरिएंट का किफायती विकल्प है

टाटा हैरियर EV का फियरलेस प्लस QWD 75 वेरिएंट लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत

Mar 21, 2026
02:58 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स ने हैरियर EV का अधिक किफायती ड्यूल-मोटर, ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट फियरलेस प्लस QWD 75 लॉन्च किया है। अब भी तक यह सेटअप केवल टॉप-स्पेक एम्पावर्ड 75 ट्रिम में ही उपलब्ध था। नए वेरिएंट के आने से इस सेटअप के खरीदारों के लिए इसकी कीमत 2.50 लाख रुपये कम हो गई है। इसके अलावा कार निर्माता ने हैरियर EV लाइनअप के सभी मॉडल्स के लिए सीवीड ग्रीन नामक एक नया एक्सटीरियर पेंट शेड भी पेश किया है।

फीचर्स 

इन सुविधाओं से लैस है नया वेरिएंट

टॉप वेरिएंट से नीचे होने के बावजूद फियरलेस प्लस में कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। इनमें मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 4-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें शामिल हैं। गाड़ी में 360-डिग्री कैमरा, JBL ब्लैक 10-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 19-इंच अलॉय व्हील्स और वॉयस-असिस्टेड ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल एम्बिएंट लाइटिंग, रियर कम्फर्ट हेडरेस्ट और रियर सनशेड भी मिलते हैं। इसमें ऑटो पार्क असिस्ट, लेवल-2 ADAS, डिजिटल IRVM, अंडर बोनट कैमरा व्यू जैसी सुविधाएं नहीं हैं।

रेंज 

कितनी है इस गाड़ी की रेंज?

हैरियर EV के इस वर्जन में 75kWh की बैटरी का इस्तेमाल कियाहै, जो 2 मोटर्स को शक्ति प्रदान करती है, जिससे कुल 313hp की पावर और 504Nm टॉर्क मिलता है। यह अपने सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली SUV में से एक है, जो केवल विनफास्ट VF7 AWD वेरिएंट से पीछे है। टाटा मोटर्स का दावा है कि QWD 75 वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 622 किलोमीटर की रेंज देता है। नए वेरिएंट की कीमत 26.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Advertisement