टाटा कर्व EV सीरीज X भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इनकी खासियत
क्या है खबर?
टाटा मोटर्स ने सोमवार (4 मई) को भारत में कर्व EV सीरीज X लॉन्च की है। इस नई रेंज में 2 नए लॉन्ग रेंज वेरिएंट- अकम्प्लिश्ड X 55 और एम्पावर्ड X 55 शामिल किए गए हैं। इनमें 55kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो ARAI प्रमाणित 502 किलोमीटर की रेंज देता है, जबकि वास्तविक रेंज लगभग 400 किलोमीटर है। मौजूदा डार्क एडिशन के अलावा, यह मॉडल एक नए नाइट्रो क्रिमसन शेड में भी उपलब्ध होगा।
फीचर
इन सुविधाओं से लैस है नए वेरिएंट्स
फीचर्स की बात करें तो अकम्प्लिश्ड X में पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल 26.03cm डिजिटल स्क्रीन, नेविगेशन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले और ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा दिया है। इसमें पैसिव वेंटिलेशन वाली R-कंफोर्ट सीटें, बेनेके कालिको लेदरेट अपहोल्स्ट्री और सेरेनिटी स्क्रीन रियर सनशेड भी शामिल हैं। एम्पॉवर्ड X में फ्रंट सीट एक्टिव वेंटिलेशन, 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 2-स्टेज रिक्लाइनिंग रियर सीटें, 31.24cm हरमन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, JBL 9-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
कीमत
इतनी है नए वेरिएंट्स की कीमत
कर्व EV सीरीज X को acti.ev आर्किटेक्चर पर बनाया है और 55kWh बैटरी से लैस है, जो 167hp की पावर और 215Nm का टॉर्क उत्पन्न करती है। एम्पॉवर्ड X वेरिएंट में 20 फीचर्स के साथ लेवल-2 ADAS, R18 अलॉय व्हील्स, व्हीकल-टू-व्हीकल और व्हीकल-टू-लोड कैपेबिलिटी, जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट और डायनामिक स्मार्ट लाइटिंग एनिमेशन भी शामिल हैं। अकम्प्लिश्ड X की कीमत 16.99 लाख रुपये है, वहीं एम्पावर्ड X की 19.19 लाख और इसके डार्क एडिशन की 19.49 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) है।