टाटा अल्ट्रोज CNG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
क्या है खबर?
टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज हैचबैक के CNG वेरिएंट को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ लॉन्च किया है। यह अब 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। इसके साथ ही टाटा अल्ट्रोज अब भारत में CNG AMT इंजन विकल्प देने वाली एकमात्र प्रीमियम हैचबैक बन गई है। इसमें ट्विन CNG सिलेंडर भी हैं। नया ट्रांसमिशन विकल्प इस गाड़ी के 5 वेरिएंट में उपलब्ध है। यह मारुति सुजुकी बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों को टक्कर देती है।
बूट स्पेस
कम हो गया बूट स्पेस
अल्ट्रोज CNG में LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स, सनरूफ, 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 7-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग पैड, एम्बिएंट लाइटिंग, 16-इंच के अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें 210-लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में उपलब्ध 345-लीटर से कम है। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रिवर्स पार्किंग सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत
कितनी है नए वेरिएंट की कीमत?
अल्ट्रोज CNG में पेट्रोल वेरिएंट के समान ही 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें फैक्ट्री-फिटेड ट्विन-सिलेंडर किट लगी है। CNG मोड में यह इंजन 73.5hp की पावर और 103Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है, जबकि पेट्रोल मोड में यह 88hp और 115Nm का आउटपुट देता है। नए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प के साथ गाड़ी की कीमत 8.7 लाख रुपये से शुरू होकर 10.77 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है।