LOADING...
सिंपल ने लॉन्च किया अल्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कितना देता है रेंज
सिंपल ने अपना दूसरा सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है

सिंपल ने लॉन्च किया अल्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कितना देता है रेंज

Apr 17, 2026
03:58 pm

क्या है खबर?

भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता सिंपल एनर्जी ने अल्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसे जेन 2 प्लेटफॉर्म के तहत पेश किया गया है। अल्ट्रा भारत में सबसे लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है, जो 400 किलोमीटर की IDC रेंज का दावा करता है। इस स्कूटर की बुकिंग इस साल की शुरुआत में ही खोल दी गई थी और अब इसकी कीमत भी घोषित हो चुकी है। इसे डीलर्स और ऑनलाइन माध्यमों से खरीदा जा सकता है।

फीचर 

इन फीचर्स से लैस है स्कूटर 

सिंपल अल्ट्रा में 7-इंच का राइडर कंसोल दिया गया है, जो राइड डाटा और सिस्टम कंट्रोल के लिए मुख्य इंटरफेस का काम करता है। इसमें बैटरी प्रतिशत और स्कूटर की रेंज की जानकारी मिलती है। इसके साथ ही इसमें 4-स्तरीय ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलता है, जिसका उद्देश्य विभिन्न राइडिंग स्थितियों में राइडर की सुरक्षा और नियंत्रण को बेहतर बनाना है। इस कीमत पर मिलने वाले स्कूटर्स में यह सुविधा आमतौर पर नहीं देखी जाती है।

कीमत 

कितनी है स्कूटर की कीमत?

अल्ट्रा स्कूटर 6.5kWh की बैटरी से चलता है, जो इसे अधिकतम 115 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाने में सक्षम है और यह 2.77 सेकेंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। कंपनी के अनुसार, यह भारत का दूसरा सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो केवल सिंपल वन के 5kWh वेरिएंट से पीछे है। इसकी शुरुआती कीमत 2.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह ओला S1 प्रो, एथर 450 एपेक्स और TVS i-क्यूब ST से मुकाबला करेगा।

Advertisement