Loading...
E20 की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करने के बाद अब SIAM ने किया समर्थन
SIAM ने E20 का पूरा समर्थन किया है

E20 की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करने के बाद अब SIAM ने किया समर्थन

Aug 05, 2026
06:56 pm

क्या है खबर?

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने E20 (20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) की गुणवत्ता पर सवाल उठाने के मामले में सफाई दी। आधिकारिक बयान में मामले को स्पष्ट करते हुए कहा गया कि भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री सरकार की E20 पहल का पूरी तरह से समर्थन करती है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में SIAM के गोपनीय पत्र का हवाला देते हुए बताया कि उसने E20 में फ्यूल की गुणवत्ता, खासकर क्लोराइड की मिलावट और ज्यादा नमी को लेकर चिंता जताई।

स्पष्टीकरण 

SIAM ने दिया स्पष्टीकरण

SIAM ने 4 अगस्त की देर शाम एक सार्वजनिक स्पष्टीकरण जारी किया। संगठन ने कहा कि यह बातचीत स्टेकहोल्डर्स के बीच नियमित तकनीकी चर्चा का हिस्सा थी।

उन्होंने जोर दिया कि पत्र में बताए कुछ आंकड़ों की और पुष्टि की जरूरत है, ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि चिंता की कोई बात नहीं है और कहा कि वे अपना पिछला संदेश वापस ले रहे हैं।

एक तरफ उसने E20 की गुणवत्ता पर सवाल उठाए, वहीं दूसरी तरफ इसका समर्थन किया है।

समर्थन 

इथेनॉल ब्लेंडिंग का किया समर्थन

पेट्रोलियम सचिव को लिखे पत्र में SIAM ने सरकार के इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम के लिए समर्थन फिर से दोहराया।

इंडस्ट्री बॉडी ने लिखा, "MoPNG की अगुवाई में भारत सरकार बायो-फ्यूल पॉलिसी, 2018 को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए खास कोशिशें कर रही है।"

उन्होंने आगे कहा कि SIAM और उसके सदस्य अपना समर्थन देना जारी रखे हुए हैं और इंटर-मिनिस्ट्रियल कमेटी के निर्देशानुसार, ज्यादा इथेनॉल ब्लेंड के लिए जरूरी भविष्य की तकनीकों पर पहले से ही चर्चा कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

गुणवत्ता 

सरकार से की गुणवत्ता बेहतर रखने की मांग

पहले वाले पत्र में SIAM ने कहा कि रिटेल आउटलेट्स पर मिलने वाले फ्यूल की गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

आगे कहा गया, "रिटेल आउटलेट्स पर ग्राहकों को मिलने वाले फ्यूल की गुणवत्ता तय मानकों और जरूरतों के हिसाब से होनी चाहिए। फ्यूल की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल की छवि खराब न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।"

इंडस्ट्री बॉडी ने एक दो-चरण वाले कंट्रोल सिस्टम का प्रस्ताव दिया।

ADVERTISEMENT