Loading...
बाइक स्टार्ट करते ही तुरंत गियर डाला तो खराब हो जाएगा इंजन, जानिए इससे कैसे बचें
सुबह पहली बार बाइक स्टार्ट करते समय तुरंत गियर लगाना नुकसान पहुंचाता है

बाइक स्टार्ट करते ही तुरंत गियर डाला तो खराब हो जाएगा इंजन, जानिए इससे कैसे बचें

Aug 24, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

मोटरसाइकिल से सफर करना मजेदार और रोमांचक होता है, लेकिन कई राइडर लंबे समय तक उपयोग करने के बाद भी इसे चलाने का सही तरीका नहीं जान पाते। अधिकतर लोग सुबह पहली बार बाइक को स्‍टार्ट करते हैं और तुरंत गियर लगाकर सफर को शुरू कर देते हैं। इस तरह से चलाने के कारण लंबे समय में इंजन को बड़ा नुकसान होता है। आइए जानते हैं इस तरह के नुकसान से कैसे बचा जा सकता है।

परेशानी 

पार्ट्स में रह जाती है चिकनाई की कमी 

सुबह बाइक स्टार्ट कर तुंरत गियर लगाकर चलाने से इंजन के सभी पार्ट्स तक इंजन ऑयल समय पर नहीं पहुंच पाता है।

इस कारण उनमें घर्षण बढ़ जाता है और इंजन के जरूरी पार्ट्स कम समय में ही तेजी से घिसने लगते हैं।

इस पीछे वजह है कि रातभर में ऑयल इंजन के निचले हिस्से में जमा हो जाती है और उसे सभी पार्ट्स तक पहुंचने में कुछ समय लगता है। जल्दबाजी करने से पार्ट्स सूखे रह जाते हैं।

समाधान 

नुकसान से इस तरह से बचें 

इंजन को इस नुकसान से बचाने के लिए स्टार्ट करने के बाद गियर लगाने के लिए कम से कम एक मिनट का इंतजार करना चाहिए। इतने समय में ऑयल इंजन के सभी पार्ट्स तक पहुंच जाता है।

इसके बाद राइड पर निकलने से पार्ट्स एक-दूसरे से ज्‍यादा टकराते नहीं है क्‍योंकि उनमें जरूरी चिकनाई पहुंच जाती है।

यह तरीका केवल 5-6 घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी बाइक को स्टार्ट करते समय ही इस्तेमाल करने की जरूरत है।

ADVERTISEMENT