रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 x रफ क्राफ्ट्स लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
क्या है खबर?
रॉयल एनफील्ड ने शॉटगन 650 के लिमिटेड-एडिशन को लॉन्च कर रजिस्ट्रेशन शुरू करने की घोषणा की। इसे ताइवान की कस्टम बाइक निर्माता रफ क्राफ्ट्स के साथ मिलकर तैयार किया है। यह कस्टम बाइक 'कैलिबर रॉयल' कस्टम बिल्ड से प्रेरित बॉबर का फैक्ट्री-मेड वर्जन है। भारत, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और APAC में कुल मिलाकर सिर्फ 100 बाइक (हर क्षेत्र के लिए 25) उपलब्ध होंगी और सभी पर खास नंबर होगा। भारत में इसकी बिक्री 30 जुलाई शाम 7 बजे खुलेगी।
बदलाव
बाइक में क्या किया है बदलाव?
ग्लॉस जेट ब्लैक और मैट स्टेल्थ ब्लैक के कॉम्बिनेशन से तैयार शॉटगन 650 x रफ क्राफ्ट्स लिमिटेड-एडिशन मॉडल में हल्के ग्रे एक्सेंट के साथ गोल्ड लीफ स्ट्राइप्स, कास्ट ब्रास का कोलैबोरेशन बैज और टैंक पर लिमिटेड-एडिशन नंबरिंग दी है।
इसमें मैचिंग ब्लैक बार-एंड मिरर्स, क्विल्टेड लेदर सीट्स, कॉन्ट्रास्ट-कट अलॉय रिम्स और गोल्ड फोर्क इनर ट्यूब्स जैसी प्रीमियम चीजें शामिल हैं।
खरीदारों को 'कैलिबर रॉयल' का स्केच बना हुआ एक नंबर वाला गोल्ड-ऑन-ब्लैक आर्टवर्क भी मिलेगा।
कीमत
भारत में इतनी है कीमत
रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 x रफ क्राफ्ट्स की भारत में कीमत 5.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। रॉयल एनफील्ड 27 से 30 जुलाई के बीच हर बाजार के लिए अलग-अलग सेल्स विंडो खोलेगी।
भारत आखिरी क्षेत्र होगा, जहां 30 जुलाई को शाम 7 बजे से बिक्री शुरू होगी।
जो ग्राहक मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले कंपनी के ऐप पर 'ड्रॉप जोन' या रॉयल एनफील्ड वेबसाइट के जरिए रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन 15 से 30 जुलाई तक खुले रहेंगे।