Page Loader
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ने मचाई धूम, 9 महीने में बिकीं 2 लाख यूनिट्स
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को अगस्त, 2022 में लॉन्च किया गया था (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ने मचाई धूम, 9 महीने में बिकीं 2 लाख यूनिट्स

Jul 25, 2023
02:40 pm

क्या है खबर?

रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 बाइक ने एक साल से भी कम समय में 2 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। अगस्त, 2022 में लॉन्च हुई इस बाइक ने फरवरी, 2023 में एक लाख बिक्री हासिल कर ली थी और अगली एक लाख यूनिट 5 महीने में बिक गईं। कंपनी के पोर्टफोलियो में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 सबसे सस्ती और कॉम्पैक्ट होने के साथ 17-इंच के पहियों में आने वाली पहली बाइक भी है।

कीमत 

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की कीमत 1.5 लाख रुपये 

हंटर 350 में क्लासिक 350 और रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 के समान 349cc का पावरट्रेन मिलता है, जिसे इस बाइक के हिसाब से ट्यून किया गया है। वर्तमान में इस बाइक को इंडोनेशिया, जापान, कोरिया, थाईलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, अर्जेंटीना और कोलंबिया, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में बेचा जा रहा है। जल्द ही यह दोपहिया वाहन ब्राजील में भी दस्तक देगा। भारत में इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।