Page Loader
रॉयल एनफील्ड हिमालयन का सामने आया वेटिंग पीरियड, जानिए कितने दिन बाद मिलेगी डिलीवरी 
रॉयल एनफील्ड हिमालयन को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

रॉयल एनफील्ड हिमालयन का सामने आया वेटिंग पीरियड, जानिए कितने दिन बाद मिलेगी डिलीवरी 

Mar 08, 2024
07:02 pm

क्या है खबर?

रॉयल एनफील्ड की पिछले साल लॉन्च हुई हिमालयन 450 का इस महीने में वेटिंग पीरियड सामने आया है। अगर आप इस महीने यह बाइक खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि डिलीवरी के लिए अधिकांश शहरों में 1 महीने तक प्रतीक्षा करनी होगी। नई दिल्ली में वेटिंग पीरियड 1-2 महीने, चेन्नई और हैदराबाद में 40-45 दिन और मुंबई, बेंगलुरु में 30 दिन तक है। हालांकि, कोलकाता और पुणे में बिना इंतजार किए मोटरसाइकिल घर ले जा सकते हैं।

खासियत 

इन सुविधाओं के साथ आती है हिमालयन 

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 में ऑल-LED सेटअप, 17-इंच के अलॉय व्हील और स्विचेबल ड्यूल चैनल ABS के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल की सुविधा मिलती है। सस्पेंशन के लिए आगे व्हील ट्रैवल के साथ अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट मिलती है, जबकि ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। दोपहिया वाहन में नया TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ ब्लूटूथ को सपोर्ट करता है।

कीमत 

हिमालयन 450 की इतनी है कीमत 

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 में नया शेरपा 452cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड कूलिंग इंजन दिया है, जो 39.5bhp की पावर और 40Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। हिमालयन 450 को 3 वेरिएंट- बेस, पास और समिट में पेश किया है। इसकी कीमत 2.85 लाख रुपये से 2.98 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) के बीच है। यह KTM एडवेंचर 390, BMW G 310 GS, येज्दी एडवेंचर से मुकाबला करती है।