LOADING...
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 अगले महीने देगी दस्तक, इन फीचर्स से होगी लैस 
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 नवंबर के शुरुआत में लॉन्च होगी

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 अगले महीने देगी दस्तक, इन फीचर्स से होगी लैस 

Oct 09, 2023
01:16 pm

क्या है खबर?

दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन 452 एडवेंचर बाइक अगले महीने बाजार में दस्तक देगी। उससे पहले कंपनी ने इसकी की झलक दिखा दी है। इसे विशेष तौर पर ऑफ-रोड ट्रैक के साथ हाई-स्पीड क्रूजिंग के लिए तैयार किया गया है। इसमें दमदार शक्तिशाली और एडवांस इंजन मिलेगा, जो बाइक को 140 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार देगा। आइये जानते हैं इस आगामी रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक में क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं।

पावरट्रेन 

दमदार और एडवांस होगा नई हिमालयन का इंजन 

नई हिमालयन 452 में 451.65cc, 4V हेड, लिक्विड-कूल, DOHC इंजन मिलेगा, जो 40bhp की पावर और 35Nm का टॉर्क पैदा करेगा। इस एडवेंचर बाइक में ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलने की संभावना है। इसकी एक्सेसरीज में पैनियर्स भी उपलब्ध होंगे और अन्य उपकरणों की जानकारी लॉन्च के समय मिलेगी। त्योहारी सीजन को देखते हुए कंपनी इस दोपहिया वाहन को अगले महीने की शुरुआत में उतारेगी, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिये नई हिमालयन बाइक की तस्वीर