Page Loader
रेनो ट्राइबर का नए फीचर्स के साथ 2025 मॉडल पेश, जानिए क्या कुछ मिला 
रेनो ट्राइबर के बेस वेरिएंट में नए फीचर जोड़े गए हैं (तस्वीर: एक्स/@RenaultMercaUg)

रेनो ट्राइबर का नए फीचर्स के साथ 2025 मॉडल पेश, जानिए क्या कुछ मिला 

Feb 17, 2025
01:59 pm

क्या है खबर?

कार निर्माता रेनो ने अपनी ट्राइबर का 2025 मॉडल पेश किया है। इसमें कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं, लेकिन यांत्रिक रूप से कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनी ने फीचर अपडेट के साथ नई रेनो ट्राइबर की कीमत में भी इजाफा किया है। इसके अलावा गाड़ी में RXT AMT वेरिएंट जोड़ा गया है। इसके साथ ही कार निर्माता ने रेनो किगर में भी कुछ इसी तरह के बदलाव कर 2025 मॉडल उतारा है।

फीचर 

जोड़े गए हैं ये नए फीचर 

रेनो ट्राइबर के बेस RXE वेरिएंट अब सभी 4 पावर विंडो और सेंट्रल लॉकिंग के साथ पेश किया है, ये सुविधाएं पहले RXT वेरिएंट से मिलती थीं। RXL वेरिएंट को 8.0-इंच टचस्क्रीन, ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, रिवर्स पार्किंग कैमरा और साथ ही रियर स्पीकर के साथ अपडेट किया गया है। ये फीचर्स पहले RXT ट्रिम से उपलब्ध थीं। इसके अलावा RXL वेरिएंट में 15-इंच फ्लेक्सी व्हील दिए हैं, जो पहले शीर्ष RXZ ट्रिम तक सीमित थे।

कीमत 

अब ट्राइबर की इतनी है कीमत 

2025 रेनो ट्राइबर 1.0-लीटर, नेचुरली एस्पिरेटेड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 72hp की पावर और 96Nm का टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। RXE और RXT वेरिएंट की कीमत में 10,000 रुपये और RXL पर 20,000 रुपये बढ़ाए गए हैं। अब इस 3-पंक्ति MPV की कीमत 6.1 से 8.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह मारुति सुजुकी अर्टिगा से मुकाबला करती है।