Page Loader
रेनो राफेल क्रॉसओवर SUV से जून में उठेगा पर्दा, भारत में भी दे सकती है दस्तक
रेनो राफेल क्रॉसओवर SUV को 54वें पेरिस एयर शो में पेश किया जाएगा (तस्वीर:रेनो)

रेनो राफेल क्रॉसओवर SUV से जून में उठेगा पर्दा, भारत में भी दे सकती है दस्तक

May 18, 2023
10:55 am

क्या है खबर?

कार निर्माता कंपनी रेनो अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप SUV राफेल को पेश करने की तैयारी कर रही है। इसका नाम कंपनी ने फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन के जेट फाइटर राफेल के नाम पर रखा है। क्रॉसओवर SUV से 19 से 25 जून के बीच ला बॉर्ग में आयोजित 54वें पेरिस एयर शो में पर्दा उठाया जाएगा। पिछले दिनों रेनो इंडिया ने इसका टीजर जारी किया था। ऐसे में संभावना है कि इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

डिजाइन 

ऐसा होगा रेनो राफेल का लुक 

रेनो राफेल को CMF-CD प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी, जिसमें ई-टेक हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जाएगा। यह यूरोप में D-सेगमेंट SUV स्पेस में आएगी, लिहाजा इसकी लंबाई 5-मीटर से कम होगी। इसके सिल्हूट को देखते हुए, यह एक कूपे-ईश क्रॉसओवर नजर आती है। इसे स्लोपिंग रूफलाइन, रेड फिनिश रूफ स्पॉइलर के साथ स्पोर्टी लुक दिया गया है। गाड़ी के फ्रंट में LED एलिमेंट्स, टॉप पर DRL, LED टेल लाइट्स के बीच में एक स्लीक लाइट बार दिया जा सकता है।