 
                                                                                रेनो किगर फेसलिफ्ट के फ्रंट लुक की मिली झलक, जानिए क्या मिलेगा बदलाव
क्या है खबर?
रेनो भारत में अपने पोर्टफोलियो के विस्तार पर काम कर रही है। कार निर्माता डस्टर और बिगस्टर के ICE के बाद इनके हाइब्रिड वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा रेनो किगर और ट्राइबर के मिडलाइफ फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी। पेश किए जाने के बाद से इन दोनों को डिजाइन के मामले में कभी अपडेट नहीं किया गया है। किगर फेसलिफ्ट के फ्रंट की स्पष्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे इसमें किए बदलावों की झलक मिलती है।
बदलाव
किगर फेसलिफ्ट में क्या मिलेंगे बदलाव?
तस्वीरों में किगर फेसलिफ्ट को एक बड़ी ग्रिल के साथ देखा गया है, जो मौजूदा मॉडल में नहीं है। इसके ऊपर एक छोटी ग्रिल दिखाई देती है, जिस पर रेनो डस्टर की तरह लोगो हो सकता है। बोनट शट लाइन अब सपाट और LED DRL सिग्नेचर सुव्यवस्थित है। इसके अलावा हेडलाइट सेटअप हॉरिजॉन्टल ट्रिपल बैरल LED रिफ्लेक्टर सेटअप, पहली बार फॉग लाइट और कॉर्नरिंग फंक्शन होगा। लेटेस्ट कार में C-आकार की LED टेललाइट्स मौजूदा मॉडल के जैसी ही रहेंगी।
पावरट्रेन
ऐसे होंगे दोनों गाड़ियों के पावरट्रेन विकल्प
2026 रेनो किगर और ट्राइबर में एक ही समान पावरट्रेन 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर यूनिट होगी, जिसे नैचुरली एस्पिरेटेड या टर्बोचार्ज्ड अवस्था में पेश किया जाता है। ट्राइबर में केवल नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल विकल्प मिलते हैं, जबकि किगर में दोनों विकल्प मिलते हैं। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड MT, 5-स्पीड AMT और CVT गियरबॉक्स विकल्प पेश किए जाएंगे। वर्तमान में किगर की कीमत 6.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि फेसलिफ्ट मॉडल की इससे अधिक रहेगी।