Loading...
रेनो डस्टर एडवेंचर एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए मौजूदा मॉडल से कितना अलग
रेनो डस्टर एडवेंचर एडिशन में कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं

रेनो डस्टर एडवेंचर एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए मौजूदा मॉडल से कितना अलग

Jul 14, 2026
02:00 pm

क्या है खबर?

रेनो ने डस्टर एडवेंचर एडिशन लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन को बैस्टिल डे के मौके पर भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथू और रेनो ग्रुप इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) स्टीफन डेबलेस ने मिलकर पेश किया। एडवेंचर एडिशन में गाड़ी के लुक को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है खास एडवेंचर ग्राफिक्स हैं, जिसमें टोपोग्राफिकल कंटूर लाइंस और लेह (34.27 N, 77.60 E) के जियो-ग्राफिकल कोऑर्डिनेट्स दिखाए गए हैं।

थीम 

गाड़ी में मिलती है एडवेंचर थीम 

रेनो डस्टर एडवेंचर एडिशन में एडवेंचर-थीम वाले सजावटी एलिमेंट्स और खास एडवेंचर फ्लोर मैट्स भी शामिल हैं।

SUV के बाकी हिस्से में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसमें नई जेनरेशन वाली डस्टर की मजबूत स्टाइलिंग बरकरार रखी गई है।

एडवेंचर एडिशन में फुल-LED हेडलैम्प्स, इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, माय रेनो ऐप के जरिए कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 17-इंच के ओशन अलॉय व्हील्स शामिल हैं।

कीमत 

कितनी है इस एडिशन की कीमत?

कार निर्माता ने मौजूदा रेनो डस्टर लाइनअप के तीनों टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पाें के साथ एडवेंचर एडिशन पेश किया है।

खरीदार टर्बो TCe 100 मैनुअल, टर्बो TCe 160 मैनुअल और टर्बो TCe 160 DCT ऑटोमैटिक में से चुन सकते हैं।

इस स्पेशल एडिशन की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होकर 15.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। टेक्नो वेरिएंट की तुलना में इसका स्पेशल एडिशन कीमत में लगभग 40,000 से 50,000 रुपये सस्ता है।

ADVERTISEMENT