Page Loader
जल्द लॉन्च होगा रेंज रोवर स्पोर्ट SVR अल्टीमेट एडिशन, डिजाइन अपडेट के साथ आएगी कार
रेंज रोवर स्पोर्ट SVR अल्टीमेट एडिशन SUV

जल्द लॉन्च होगा रेंज रोवर स्पोर्ट SVR अल्टीमेट एडिशन, डिजाइन अपडेट के साथ आएगी कार

लेखन अविनाश
Aug 26, 2021
10:56 pm

क्या है खबर?

लैंड रोवर की स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस (SVO) डिवीजन ने नई रेंज रोवर स्पोर्ट SVR अल्टीमेट एडिशन SUV की लॉन्च की ओर इशारा किया है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसके लॉन्च डेट की जानकारी अभी नहीं आई है लेकिन इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। इस प्रीमियम वाहन अंदर और बाहर दोनों जगह कई कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। इसमें 5.0-लीटर, सुपरचार्ज्ड, V8 इंजन दिया जाएगा और इसकी टॉप स्पीड 283 किमी/घंटा तक होगी।

डिजाइन

तीन रंगों के विकल्प के साथ आयेगी कार

रेंज रोवर स्पोर्ट SVR अल्टीमेट एडिशन के डिजाइन की बात करें तो इसमें, स्लीक हेडलाइट्स और रैप-अराउंड टेललैंप्स के साथ कार्बन फाइबर बॉडी मौजूद है, जिसपर 'रेंज रोवर' लिखा हुआ है। कार के ग्रिल, रूफ और ORVM पर नारविक ब्लैक फिनिश की गई है। वाहन में ब्लैक-आउट बी-पिलर्स, शार्प बॉडी लाइन्स और 22-इंच व्हील्स उपलब्ध है। कार तीन रंगों: लिगुरियन ब्लैक सैटिन, मार्ल ग्रे ग्लॉस और माया ब्लू ग्लॉस में उपलब्ध होगी।

इंजन

4.5 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार

रेंज रोवर अपने दमदार इंजन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इस बात का ध्यान रखते हुए कंपनी ने रेंज रोवर स्पोर्ट SVR अल्टीमेट एडिशन में 5.0-लीटर, सुपरचार्ज्ड, V8 का पावरफुल इंजन दिया है जो अधिकतम 575hp की पावर और 700Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। परफॉरमेंस की बात करें तो कार 4.5 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और यह 283 किमी/घंटा की टॉप-स्पीड के साथ चल सकती है।

अंदरूनी डिजाइन

मिलेगा 4-स्पोक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील

अंदरूनी डिजाइन के लिए रेंज रोवर स्पोर्ट SVR अल्टीमेट वेरिएंट में एक शानदार एबोनी और सिरस-थीम वाला केबिन दिया गया है, जिसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ब्लैक मेटल गियरशिफ्ट पैडल, इल्यूमिनेटेड ट्रेडप्लेट और 4-स्पोक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं। कार में नवीनतम कनेक्टिविटी सुविधाओं को सपोर्ट करने वाला एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल क्लस्टर और एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट कंसोल भी उपलब्ध है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए वाहन में कई एयरबैग दिये गए हैं।

जानकारी

कय रहेगी कीमत?

रेंज रोवर स्पोर्ट SVR अल्टीमेट एडिशन को 1 से 5 सितंबर तक UK के ब्लेनहेम पैलेस के स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस स्टैंड में प्रदर्शित किया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.26 करोड़ रुपये है।