रेंज रोवर SV अल्ट्रा भारत में लॉन्च, इलेक्ट्रोस्टैटिक ऑडियो फीचर वाली पहली कार
क्या है खबर?
रेंज रोवर ने भारत में नई SV अल्ट्रा को लॉन्च कर दिया है। इस नई फ्लैगशिप कार में खास एक्सटीरियर और इंटीरियर फिनिश, एक नया इमर्सिव ऑडियो अनुभव और पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड V8 पावरट्रेन दिया गया है। रेंज रोवर SV अल्ट्रा की सबसे बड़ी खासियत इसका नया SV इलेक्ट्रोस्टैटिक साउंड सिस्टम है। कंपनी का दावा है कि किसी प्रोडक्शन गाड़ी में इलेक्ट्रोस्टैटिक ऑडियो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल दुनिया में पहली बार किया गया है।
ऑडियो सिस्टम
क्या है इसके ऑडियो सिस्टम की खासियत?
इसके ऑडियो सिस्टम में 21 थिन-फिल्म इलेक्ट्रोस्टैटिक ट्रांसड्यूसर का इस्तेमाल किया गया है, जिन्हें नए डिजाइन वाले हेडरेस्ट, सीटबैक और हेडलाइनिंग में लगाया गया है।
इन स्पीकर्स को आम स्पीकर्स की तुलना में बहुत तेजी से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे आवाज ज्यादा साफ और डिटेल्ड सुनाई देती है।
साथ ही वाइब्रेशन और डिस्टॉर्शन भी कम होता है। सेटअप के साथ 5 बास स्पीकर्स, बॉडी एंड सोल सीट्स (BASS) और सेंसरी फ्लोर भी दिए हैं।
लुक
अंदर-बाहर से शानदार है लुक
SV अल्ट्रा में एक खास टाइटन सिल्वर एक्सटीरियर पेंट दिया है, जिसमें बारीक एल्युमीनियम के कणों और एडवांस्ड पिगमेंट का इस्तेमाल करके लिक्विड मेटल जैसा लुक है।
साटन प्लेटिनम एटलस और सिल्वर क्रोम एक्सेंट के साथ-साथ साटन प्लेटिनम इंसर्ट वाले 23-इंच के अलॉय व्हील इसको खास बनाते हैं।
केबिन में लेदर-फ्री ऑर्किड व्हाइट और सिंडर ग्रे अल्ट्राफैब्रिक्स इंटीरियर दिया है, जिसमें लेजर से बने मोजेक सीट पैटर्न हैं। केबिन ट्रिम में नेचुरल ओपन-पोर रतन पाम विनियर का इस्तेमाल किया है।
पावरट्रेन
दमदार है गाड़ी का इंजन
इस गाड़ी में 4.4-लीटर V8 इंजन लगा है, जो 529bhp की पावर और 750Nm का टॉर्क देता है और इसे ZF 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
इसमें AWD स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है और माइल्ड हाइब्रिड पैकेज भी दिया गया है।
इसकी अधिकतम गति 261 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 10 सेकेंड से भी कम समय में पकड़ लेती है। इसकी शुरुआती कीमत 3.8 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।