LOADING...
भारत में देश में हर घंटे होती है 53 दुर्घटनाएं और 18 मौतें, गडकरी का खुलासा 
देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं (तस्वीर: फ्रीपिक)

भारत में देश में हर घंटे होती है 53 दुर्घटनाएं और 18 मौतें, गडकरी का खुलासा 

Sep 10, 2024
03:40 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को दिल्ली में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के 64वें वार्षिक सम्मेलन में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा है, "देश में हर घंटे लगभग 53 दुर्घटनाएं और 18 मौतें होती हैं। 45 प्रतिशत दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों और 20 प्रतिशत पैदल चलने वालों के कारण होती हैं।'' उन्होंने बढ़ती दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कार निमार्ताओं से सड़क सुरक्षा के उपाय करने का आग्रह किया।

ड्राइविंग स्कूल 

ड्राइविंग स्कूल खोलने का किया आग्रह

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए देश में सभी के लिए सुरक्षित सड़कें बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। साथ ही बताया कि उनके विभाग ने दोषपूर्ण सड़क निर्माण को ठीक करने और साइनेज पर काम करना शुरू कर दिया है। इसमें सहयोग देने के लिए उन्होंने वाहन निर्माताओं से भी ड्राइविंग स्कूल स्थापित करने का आग्रह किया। ताकि, लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं।

BNCAP

सड़क सुरक्षा में BNCAP का बताया महत्व 

उन्होंने दुर्घटनाओं का ग्राफ कम करने के लिए सुरक्षित वाहनों की आवश्यकता पर जोर देते हुए स्वदेशी क्रैश टेस्ट भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) का महत्व भी बताया। गडकरी ने कहा, "भारत NCAP ग्राहकों के लिए सुरक्षित वाहन बनाने के लिए निर्माताओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करेगा।" इसके तहत ग्लोबल NCAP की तर्ज पर क्रैश टेस्ट में उच्चतम सुरक्षा प्रदान करने वाले किसी भी वाहन को 5-स्टार रेटिंग प्रदान की जाएगी।