LOADING...
निसान ग्रेविटे के लिए CNG किट लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
निसान ग्रेविटे के लिए CNG किट पेश की गई है

निसान ग्रेविटे के लिए CNG किट लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत

May 04, 2026
03:30 pm

क्या है खबर?

कार निर्माता निसान ने अपनी ग्रेविटे MPV के लिए CNG रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च की है। यह कंपनी के अधिकृत डीलर्स के पास उपलब्ध होगी। इस किट में 25-25 लीटर के 2 CNG टैंक होते हैं, जिन्हें एक-दूसरे के ऊपर वर्टीकल रूप से रखा जाता है। इससे बूट स्पेस लगभग खत्म हो जाता है, लेकिन फिर भी इसमें 7-सीट कॉन्फिगरेशन बरकरार रहता है। किट के कंपोनेंट पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है।

खासियत 

क्या है इस किट की खासियत?

निसान का कहना है कि CNG किट एक ICAT-अनुमोदित सिस्टम है, जो सुरक्षा और विश्वसनीयता के लिए प्रमाणित है और इसे मोटोजेन द्वारा विकसित किया गया है। सिस्टम में फ्यूल लिड के नीचे फ्यूल भरने का पॉइंट, सुव्यवस्थित कंपोनेंट ब्रैकेट के साथ साफ-सुथरा फैक्ट्री-फिनिश इंटीग्रेशन, यात्रियों के आराम को बनाए रखने के लिए अनुकूलित रियर सीट लेआउट और पेट्रोल से CNG में सहज स्विच करने की सुविधा भी है। कार निर्माता ने इसके माइलेज का खुलासा नहीं किया है।

कीमत 

कितनी है इस किट की कीमत?

ग्रेविटे में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72hp की पावर और 96Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। CNG किट केवल मैनुअल वेरिएंट के साथ ही दी जा सकती है। इसके पावर आउटपुट के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। इस किट के लिए ग्राहकों को 82,999 रुपये चुकाने होंगे। निसान ग्रेविटे की कीमत 5.65 लाख से शुरू होकर 8.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Advertisement