Page Loader
नई रेनो डस्टर टेस्टिंग के दौरान नए लुक में आई नजर, जानिए क्या मिलेगा बदलाव 
नई रेनो डस्टर को भारत में 2025 में लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: रेनो)

नई रेनो डस्टर टेस्टिंग के दौरान नए लुक में आई नजर, जानिए क्या मिलेगा बदलाव 

Jul 07, 2023
03:03 pm

क्या है खबर?

फ्रांस की कार निर्माता रेनो को भारतीय बाजार में लोकप्रिय बनाने वाली रेनो डस्टर SUV नए लुक के साथ वापसी करने वाली है। इसकी तीसरी जनरेशन को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जिसका डिजाइन रेनो बिगस्टर कॉन्सेप्ट से प्रेरित नजर आता है। गाड़ी में 3 स्टैक्ड LED एलीमेंट्स, चौड़ी ग्रिल के साथ एक मस्कुलर और बॉक्सी बंपर दिया गया है। वहीं इसमें फ्लेयर्ड व्हील आर्च, 17-इंज के 5-स्पोक डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स पर डार्क फिनिश भी मिलती है।

खासियत 

पहले से कितनी अलग होगी नई डस्टर ? 

नई रेनो डस्टर में ग्राउंड क्लीयरेंस 220-230mm के आस-पास हो सकता है और इसे AWD ड्राइवट्रेन मिलने की संभावना है। अप-राइट A-पिलर्स के कारण इसकी फ्रंट विंडस्क्रीन की ऊंचाई कम नजर आती है। भारत के पहली जनरेशन मॉडल के विपरीत इसमें रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जबकि एक्जॉस्ट बॉडी से काफी बाहर निकला हुआ है। साथ ही इसमें स्पिल्ट टेललाइट और निसान मैग्नाइट जैसा स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर मिलेगा। भारत में इसे 2025 में लॉन्च किए जाने की संभावना है।