Page Loader
नई रेनाे डस्टर RHD का हो गया खुलासा, जानिए क्या कुछ मिलेगा 
नई रेनाे डस्टर भारत में अगले साल लॉन्च होगी (तस्वीर: एक्स/@DaveTheCarGuy)

नई रेनाे डस्टर RHD का हो गया खुलासा, जानिए क्या कुछ मिलेगा 

Nov 17, 2024
10:17 am

क्या है खबर?

रेनो भारतीय बाजार में नई जनरेशन डस्टर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कई बाजारों में इसका लेफ्ट हैंड ड्राइव (LHD) मॉडल लाॅन्च हो चुका है। भारतीय बाजार में इसका राइट हैंड ड्राइव (RHD) माॅडल पेश किया जाएगा, जो अगले साल दस्तक देगा। रेनाे डस्टर RHD से हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में पर्दा उठाया गया है। संभावना है कि भारत में आने वाला मॉडल इन्हीं खूबियों के साथ आएगा। आइए जानते हैं डस्टर RHD में क्या कुछ मिलेगा।

एक्सटीरियर 

ऐसा होगा नई डस्टर का एक्सटीरियर 

AutoTraderSA की ओर से जारी किए एक वीडियो से रेनो डस्टर RHD मॉडल के फीचर सामने आ गए हैं। डायमेंशन की बात करें तो लंबाई 4,343mm, चौड़ाई 1,813mm, ऊंचाई 1,661mm, व्हीलबेस 2,657mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 217mm है। इसके फ्रंट फेंडर पर 4WD बैजिंग, LED DRLs के साथ चौकोर हेडलाइट्स, बड़ी ग्रिल, गोलाकार फॉग लाइट हाउसिंग, प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग, अलॉय व्हील दिए हैं। पीछे की तरफ रैप-अराउंड टेल लाइट्स, स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर, शार्क फिन एंटीना और 472-लीटर बूट स्पेस मिलता है।

इंटीरियर 

3 पावरट्रेन विकल्पों में होगी उपलब्ध 

इंटीरियर की बात करें तो दक्षिण अफ्रीकी मॉडल में 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.1-इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 7-इंच की डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एक गोलाकार डायल मिलता है। इसके अलावा लेटेस्ट कार में 4WD सिलेक्टर और रियर AC वेंट जैसे फीचर दिए हैं। भारतीय मॉडल के लिए पावरट्रेन की जानकारी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यह 3 पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है। भारत में इसे 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।