LOADING...
नई रेनो डस्टर नए अवतार में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर
नई रेनो डस्टर नए लुक में पेश किया गया है

नई रेनो डस्टर नए अवतार में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

Mar 17, 2026
12:54 pm

क्या है खबर?

रेनो ने भारतीय बाजार में अपनी नई डस्टर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल को पहली बार 2012 में पेश की गया था और 2022 में इसका उत्पादन बंद कर दिया गया। 2026 रेनो डस्टर पूरी तरह से नए डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ आती है। इसे 5 वेरिएंट- ऑथेंटिक, इवोल्यूशन, टेक्नो, टेक्नो प्लस और आइकॉनिक में पेश किया है। डस्टर के स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट की कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

एक्सटीरियर 

ऐसा है नई डस्टर का लुक

2026 डस्टर अपने दमदार SUV लुक को बरकरार रखा है, लेकिन इसे और भी शार्प और आधुनिक डिजाइन दिया गया है। इसमें चौकोर आकार, उभरे हुए व्हील आर्च और व्यापक ब्लैक क्लैडिंग हैं। भारतीय मॉडल में आइब्रो के आकार के LED DRLs वाले खास LED हेडलाइट्स भी हैं, जो टर्न इंडिकेटर का भी काम करते हैं। हेडलाइट्स के बीच में डस्टर बैज वाली ट्रेपेजॉइडल ग्रिल है, जबकि पिक्सेल स्टाइल LED फॉग लैंप इसके आधुनिक लुक को पूरा करते हैं।

इंटीरियर 

इन सुविधाओं से लैस है केबिन 

डस्टर में फाइटर जेट के कॉकपिट से प्रेरित ड्राइवर-केंद्रित केबिन दिया है। इसमें सीटों, डैशबोर्ड और डोर पैनल पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री है, जो कंट्रास्ट स्टिचिंग और हल्के हरे रंग के एक्सेंट के साथ काले रंग में फिनिश की गई है। इसमें स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट, बड़े डोर पॉकेट, रियर कपहोल्डर और पार्सल शेल्फ तक 518-लीटर का बूट स्पेस है। डस्टर 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा, एम्बिएंट लाइटिंग और अर्कामिस साउंड सिस्टम से लैस है।

Advertisement

कीमत 

इतनी है नई डस्टर की कीमत

भारत में इसे 100hp वाले 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता पेश किया है। दूसरा शक्तिशाली 163hp वाला 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उतारा है, जो मैनुअल या ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। नई डस्टर में सुरक्षा के लिए लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट/रियर पार्किंग सेंसर जैसी कई सुविधाएं भी दी गई हैं। इसकी कीमत कीमत 10.49 लाख से शुरू होकर 18.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Advertisement