Page Loader
नई महिंद्रा थार 3-डोर अगले साल आएगी, मौजूदा मॉडल से अलग होगा लुक
2024 महिंद्रा थार 3-डोर को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: महिंद्रा)

नई महिंद्रा थार 3-डोर अगले साल आएगी, मौजूदा मॉडल से अलग होगा लुक

Nov 01, 2023
11:01 am

क्या है खबर?

दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले साल 5-डोर थार के साथ 3-डोर का 2024 मॉडल भी उतार सकती है। हाल ही में सामने आए नई थार 3-डोर के होमोलॉगेशन दस्तावेज से पता चला है कि इसमें नई फ्रंट फेशिया स्टाइलिंग, लंबी हार्ड-टॉप छत, सनरूफ और काफी कुछ 5-डोर मॉडल के समान होगा। सनरूफ केवल LX P AT 2WD 4S HT वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। यह बदलाव 2020 में लॉन्च हुई थार में नई ताजगी भर देगा।

बदलाव 

नई थार 3-डोर में मिलेंगे ये बदलाव 

आगामी महिंद्रा थार 3-डोर में पूरी तरह बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें एक नई ग्रिल, इंटीग्रेटेड गोलाकार DRLs के साथ नई LED हेडलाइट्स और आगे-पीछे के नए बंपर दिए जा सकते हैं। इसकी लंबाई और व्हीलबेस मौजूदा मॉडल के समान होगा, लेकिन ऊंचाई मौजूदा 1,844mm की तुलना में 1,855mm होगी। केबिन में मिलने वाले फीचर भी ज्यादातर मौजूदा मॉडल के समान होंगे, लेकिन इनफोनमेंट सिस्टम और 5-डोर थार के समान कुछ अपडेटे फीचर जोड़े जाने की संभावना है।

पावरट्रेन 

मौजूदा पावरट्रेन रह सकते हैं जारी 

2024 महिंद्रा थार 3-डोर में मौजूदा पावरट्रेन विकल्पों- 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल, 2.2-लीटर का टर्बो डीजल और 1.5-लीटर वाला टर्बो डीजल जारी रखे जा सकते हैं। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे। माना जा रहा है कि इसे भी 5-डोर मॉडल के साथ लॉन्च किया जा सकता है और कीमत सनरूफ फीचर जुड़ने के कारण मौजूदा से अधिक 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास हो सकती है।