Loading...
नई लेक्सस ES 350h भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
नई लेक्सस ES 350h को बेहतर सुविधाओं के साथ उतारा गया है

नई लेक्सस ES 350h भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

Jul 15, 2026
05:27 pm

क्या है खबर?

लेक्सस ने भारत में नई ES 350h को लॉन्च किया है। यह नया हाइब्रिड वेरिएंट ES लाइनअप में शामिल हुआ है, जिसमें पहले से ही इलेक्ट्रिक 500e वेरिएंट मौजूद है। TNGA GA-K प्लेटफॉर्म पर बनी लेक्सस सेडान की यह 8वीं जनरेशन अंदर और बाहर से बिल्कुल नए डिजाइन के साथ आई है। इस नई हाइब्रिड सेडान में स्टाइलिंग में मामूली बदलाव किए गए हैं और नई टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के साथ केबिन अपग्रेड किया गया है।

एक्सटीरियर 

पहले से दमदार है बाहरी लुक 

2026 लेक्सस ES को एक बोल्ड लुक मिलता है, जिसमें खड़ी नोज, कूपे जैसी रूफलाइन और बॉडीवर्क पर बनी एंगुलर क्रीज का मेल है।

इसके फ्रंट हिस्से में ट्विन L-सिग्नेचर लैंप, फ्रंट-एंड में बंपर के किनारों पर काले रंग के वर्टिकल एलिमेंट हैं, जहां LED हेडलाइट्स लगी हैं।

साइड में दरवाजों पर Z-शेप का आकर्षक ट्रिम एलिमेंट, पिछले बंपर के किनारों पर ट्विन L-सिग्नेचर' लैंप और कनेक्टेड LED लाइट बार और ढलान वाली छत इसे स्पोर्टी लुक देती है।

इंटीरियर 

बहुत कम है फिजिकल बटन 

नई ES में डैशबोर्ड का डिजाइन साफ-सुथरा और मिनिमलिस्टिक है, जिसमें बीच में एक बड़ा फ्लोटिंग 14-इंच का टचस्क्रीन है।

इसमें बहुत कम फिजिकल कंट्रोल या स्विच हैं। हालांकि, टचस्क्रीन के नीचे वाले पैनल और स्टीयरिंग व्हील पर आपको प्रॉक्सिमिटी-सेंसिंग कंट्रोल मिलते हैं, जो हाथ पास आने पर जल उठते हैं।

इसके अलावा, स्पीकर ग्रिल और 3D-प्रिंटेड डोर पैड जैसी जगहों पर अब LED लाइटिंग दी गई है। इसमें 12.3-इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है।

ADVERTISEMENT

फीचर्स 

कई प्रीमियम सुविधाओं से लैस है केबिन 

इसमें मार्क लेविंसन का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो और 2 वायरलेस फोन चार्जर भी दिए गए हैं।

लेटेस्ट कार में हीटिंग और वेंटिलेशन वाली पावर्ड फ्रंट सीटें, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, डिजिटल IRVM, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, रियर विंडो सनशेड और पावर-ऑपरेटेड बूटलिड शामिल हैं।

सुरक्षा के लिहाज से इसमें रडार-गाइडेड क्रूज कंट्रोल, लेन-चेंज असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, एडेप्टिव हाई-बीम असिस्ट और ड्राइवर की नींद पर नजर रखने वाला मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए हैं।

ADVERTISEMENT

कीमत 

कितनी है इस गाड़ी की कीमत?

नई ES 350h में 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर वाला स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन है, जो कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (e-CVT) के साथ आता है।

इसका नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 186hp की पावर और 235Nm का टॉर्क देता है, जबकि बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक मोटर 201hp की पावर और 270Nm का टॉर्क पैदा कर सकती है।

यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 7.7 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसकी कीमत 66.10-71.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

ADVERTISEMENT