नई KTM ड्यूक 200 नए फीचर्स के साथ लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
क्या है खबर?
KTM मोटरसाइकिल ने भारत में आधिकारिक तौर पर नई 200 ड्यूक बाइक को लॉन्च कर दिया है। सबसे बड़े बदलाव इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज में किए गए हैं। नई KTM ड्यूक 200 में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल कंट्रोल, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और 2 राइड मोड को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किया है। क्विकशिफ्टर की मदद से क्लच का इस्तेमाल किए बिना गियर ऊपर-नीचे किए जा सकते हैं। इसमें 2 नए रंग- लिक्विड कार्बन और स्लेट ग्रे पेश किए हैं।
फीचर
राइडर की थकान मिटाने के लिए मिला यह फीचर
नई KTM ड्यूक 200 में दी गई नई सुविधाओं को अपडेटेड TFT इंस्ट्रूमेंट इंटरफेस के जरिए एक्सेस किया जा सकता है, जिससे राइडर्स ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड मोड्स और क्विकशिफ्टर सेटिंग्स को मैनेज कर सकते हैं।
इन बदलावों के साथ KTM की बड़ी मोटरसाइकिलों में मिलने वाले फीचर्स अब 200cc स्ट्रीटफाइटर बाइक में भी आ गए हैं।
इसमें क्रॉल असिस्ट भी मिलता है, जो रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में राइडर की थकान कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।
कीमत
कितनी है नए मॉडल की कीमत?
बाइक में पहले जैसा 199.5cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, जो 25PS की पावर और 19.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
इसके स्ट्रीट और रेन मोड सड़क की स्थितियों के हिसाब से पावर डिलीवरी को एडजस्ट कर सकते हैं, जबकि ट्रैक्शन कंट्रोल पिछले पहिये के ट्रैक्शन को मैनेज करने में मदद करता है।
अपडेटेड ड्यूक 200 की कीमत 2.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो पहले के मुकाबले 1,552 रुपये महंगी है।