Loading...
नई होंडा रेबेल 500 भारत में लॉन्च, जानिए इसमें क्या किए हैं बदलाव
नई होंडा रेबेल 500 किफायती हो गई है

नई होंडा रेबेल 500 भारत में लॉन्च, जानिए इसमें क्या किए हैं बदलाव

Nov 19, 2026
03:59 pm

क्या है खबर?

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में नई रेबेल 500 और इसका E-क्लच वेरिएंट किया है। नए स्थानीय स्तर पर बने 2027 होंडा रेबेल 500 के मूल डिजाइन और बनावट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेबेल 500 स्टैंडर्ड और ई-क्लच दोनों ही 2 रंगों- मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक और मैट ड्यून ब्राउन में उपलब्ध है। इसकी बुकिंग 5,000 रुपये में की जा सकती है। इसको केवल बिग विंग डीलरशिप के जरिए ही बेचा जा रहा है।

फीचर 

इन फीचर्स से लैस है बाइक

मोटरसाइकिल में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है। यह सिस्टम टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को भी सपोर्ट करता है।

इसके अलावा, इसमें 'होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल' भी है, जो पिछले पहिये के ट्रैक्शन को मैनेज करने में मदद करता है।

ब्रेकिंग के लिए इसमें दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो ड्यूल-चैनल ABS के साथ आते हैं। इसमें आगे की तरफ RSU फोर्क्स, पीछे ट्विन-शॉकर्स और 16-इंच के अलॉय व्हील्स हैं।

कीमत 

अब कितनी हुई नई रेबेल की कीमत?

रेबेल 500 में 471cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है। यह 8,500rpm पर 45.6bhp की पावर और 6,000rpm पर 43.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इस क्रूजर का डिज़ाइन लो-स्लंग है और इसकी स्टाइलिंग काफी सिंपल है।

स्थानीय स्तर पर निर्मित मैनुअल क्लच से लैस 2027 रेबेल 500 की कीमत 4.5 लाख रुपये है, जो पिछले मॉडल से 62,000 रुपये सस्ती है। दूसरी तरफ, E-क्लच वेरिएंट की 4.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो स्टैंडर्ड वेरिएंट से 40,000 रुपये महंगा है।

ADVERTISEMENT