Page Loader
नई होंडा CB350RS और H'ness CB350 की तस्वीरें लीक, मिले नए रंग विकल्प 
होंडा CB350RS और H'ness CB350 नए रंग विकल्पों के साथ जल्द लॉन्च हाेंगी (तस्वीर: होंडा)

नई होंडा CB350RS और H'ness CB350 की तस्वीरें लीक, मिले नए रंग विकल्प 

Mar 04, 2025
03:41 pm

क्या है खबर?

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा की CB350RS और H'ness CB350 की नई तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। इनमें दोनों बाइक्स के लिए नए रंग विकल्पों का खुलासा हुआ है। होंडा CB350RS को नया नार्डो ग्रे रंग मिला है, जबकि H'ness CB350 को 3 नए रंग- ब्लैक, ग्रे और ब्लू का विकल्प मिलेगा। ये तस्वीरें शोरूम और स्टॉकयार्ड में ली गई हैं, जिससे पता चलता है कि नए रंगों वाली बाइक्स होंडा बिगविंग डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई हैं।

CB350RS

नई होंडा CB350RS में किया है यह बदलाव 

नई होंडा CB350RS नए चमकदार नार्डो ग्रे रंग के साथ पेश की गई है। इसमें फ्यूल टैंक पर ब्लैक और नीयन यलो ग्राफिक्स दिए हैं। मोटरसाइकिल के साइड पैनल ब्लैक रंग में रंगे हैं और इसमें नीयन यलो रंग की हाइलाइट्स हैं। इसमें दोनों फेंडर गहरे ग्रे रंग और ब्लैक आउट एग्जॉस्ट के साथ सिंगल-पीस रजाई वाली सीट मिलती है। यह बाइक 3 वेरिएंट्स- DLX, DLX प्रो और DLX प्रो ड्यूल-टोन में उपलब्ध है। इसमें 4 मौजूदा रंग विकल्प हैं।

H'ness CB350

ऐसे होंगे H'ness CB350 के नए रंग विकल्प   

होंडा H'ness CB350 के ब्लैक वेरिएंट में फ्यूल टैंक पर लाल धारियों मिलती हैं, जबकि ग्रे पेंट स्कीम में टैंक पर व्हाइट, यलो और ऑरेंज धारियां हैं। इसके अलावा, ब्लू वेरिएंट पर ब्लू धारियां दी गई हैं। तीनों बाइक्स में ब्राउन स्प्लिट सीटें और क्रोम फेंडर हैं। यह मोटरसाइकिल 3 वेरिएंट- DLX, DLX प्रो और DLX क्रोम के साथ 10 रंग विकल्पों में उपलब्ध है। नए रंग विकल्पों के साथ इन बाइक्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।