NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / मोटो मोरिनी लेकर आ रही नई क्रूजर बाइक, पेटेंट तस्वीरें आई सामने  
    अगली खबर
    मोटो मोरिनी लेकर आ रही नई क्रूजर बाइक, पेटेंट तस्वीरें आई सामने  
    मोटो मोरिनी लेकर आ रही नई क्रूजर बाइक (तस्वीर: pxfuel)

    मोटो मोरिनी लेकर आ रही नई क्रूजर बाइक, पेटेंट तस्वीरें आई सामने  

    लेखन अविनाश
    Feb 01, 2023
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    इटैलियन बाइक निर्माता कंपनी मोटो मोरिनी भारतीय बाजार में एक 650cc बाइक लॉन्च करने वाली है। इस बाइक की कुछ पेटेंट तस्वीरें सामने आ गई हैं।

    रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक क्रूजर बाइक होगी और इसमें 649cc के पैरेलल ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया जायेगा। इस बाइक को खास टूरिंग के लिए बनाया जा रहा है। लॉन्च होने के बाद देश में इस बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 से होगा।

    आइये इसके बारे में जानते हैं।

    लुक

    कैसा होगा मोटो मोरिनी क्रूजर बाइक का लुक?

    जानकारी के अनुसार, मोटो मोरिनी क्रूजर बाइक को डायमंड फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें टियर-ड्रॉप के आकार का 13.6-लीटर का फ्यूल टैंक, नए डिजाइन के डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के साथ एक गोल LED हेडलाइट, फ्लोटिंग-टाइप काउल, बड़े हैंडलबार, स्प्लिट-टाइप सीट, एक ब्लैक-आउट साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट सिस्टम, राउंडेड फेंडर और एक सर्कुलर LED टेललैंप दिए गए हैं।

    बाइक में गोल LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें आगे 18-इंच और पीछे 16-इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे।

    इंजन

    649cc इंजन के साथ आएगी बाइक

    भारतीय बाजार में इस बाइक को 649cc का पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ उतारा जायेगा, जो 60hp की पावर और 54Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    कंपनी इसी इंजन का इस्तेमाल मोटो मोरिनी SEIEMMEZZO और X-केप में करती है। ये दोनों बाइक्स पहले से ही देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

    यह बाइक लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होगी। वहीं एक लीटर पेट्रोल में यह 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

    फीचर्स

    इन फीचर्स से लैस होगी मोटो मोरिनी क्रूजर बाइक 

    राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अपकमिंग मोटो मोरिनी क्रूजर बाइक में ड्यूल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए जा सकते हैं।

    इसके सस्पेंशन आरामदायक बनाने के लिए इसमें आगे की तरफ 43mm के टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स फोर्क्स और पीछे की तरफ ड्यूल-शॉक एब्जॉर्बर भी उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस बाइक में कई राइडिंग मोड्स भी दिए जा सकते हैं।

    जानकारी

    क्या होगी इस क्रूजर बाइक की कीमत?

    मोटो मोरिनी ने अभी इस लेटेस्ट बाइक की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में इसे पांच लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मोटो मोरिनी के बारे में जानिए 

    मोटो मोरिनी की स्थापना सितंबर, 1937 में अल्फोंसो मोरिनी द्वारा की गई थी। कंपनी ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1946 में पहला दोपहिया वाहन बनाया था। यह 125cc वाला 2-स्ट्रोक बाइक थी, जो उस समय की DKW RT बाइक से प्रेरित थी।

    बाद में इसमें 4-स्ट्रोक इंजन शामिल किया गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंपनी खास तौर से किफायती और अच्छे प्रदर्शन वाले उत्पाद बनाने के लिए जानी जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मोटो मोरिनी
    क्रूजर बाइक
    आगामी बाइक्स
    बाइक न्यूज

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मोटो मोरिनी

    मोटो मोरिनी भारतीय बाजार में चार नई बाइक्स के साथ देगी दस्तक डुकाटी
    कावासाकी वर्सेस की तुलना में कितनी दमदार होगी मोटो मोरिनी X-केप? कावासाकी
    चार बाइक्स के साथ मोटो मोरिनी ने भारतीय बाजार में रखा कदम, जानिए इनके फीचर्स ऑटोमोबाइल
    मोटो मोरिनी X-केप 650 बाइक को मिला अपडेट, नई ऑफ-रोडिंग किट के साथ हुई लॉन्च ऑटोमोबाइल

    क्रूजर बाइक

    क्या होती हैं क्रूजर बाइक? जानें इससे जुड़ी दिलचस्प बातें रॉयल एनफील्ड बाइक
    पहली 'मेड इन इंडिया' इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरबाइक साइबर्ग योडा से उठा पर्दा, जानें खासियत इलेक्ट्रिक वाहन
    रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने कीवे ने लॉन्च की अपनी क्रूजर बाइक K-लाइट 250V रॉयल एनफील्ड बाइक
    हिमालयन 450 और बॉबर 650 की टेस्टिंग कर रही रॉयल एनफील्ड, रेट्रो सेगमेंट में देगीं दस्तक रॉयल एनफील्ड बाइक

    आगामी बाइक्स

    भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी BMW, इस साल लॉन्च करेगी 24 नए वाहन BMW कार
    कावासाकी की इस बाइक पर मिल रही है 70,000 रुपये तक की छूट, जल्द उठाएं लाभ दोपहिया वाहन
    टेस्टिंग के दौरान दिखीं रॉयल एनफील्ड की दो 650CC बाइक्स, जल्द होंगी लॉन्च रॉयल एनफील्ड बाइक
    होंडा लाई XRE300 रैली और टाइटन फ्लैक्स-फ्यूल बाइक, बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों की भी हो रही तैयारी बैटरी टेक्नोलॉजी

    बाइक न्यूज

    नई KTM ड्यूक 790 बाइक हुई पेश, अपडेटेड इंजन के साथ अगले साल देगी दस्तक KTM मोटरसाइकिल
    अल्ट्रावॉयलेट F77: भारत की पहली हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 307 किलोमीटर इलेक्ट्रिक वाहन
    CF मोटो 300 CL-X रेट्रो लुक के साथ आई सामने, अगले साल होगी लॉन्च लेटेस्ट बाइक
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा काम, जल्द होगी पेश रॉयल एनफील्ड बाइक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025