
MG मोटर ने पेश की छोटी इलेक्ट्रिक कार, भारत में भी होगी लॉन्च
क्या है खबर?
MG मोटर की सिस्टर कंपनी वुलिंग मोटर्स ने एक इलेक्ट्रिक कार 'मिनी EV' की चीन में पेशकश की है, जिसे MG भारत में 'एयर EV' के नाम से इस साल के अंत तक लेकर आएगी।
इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है।
MG और वुलिंग मोटर्स दोनों कंपनियों की पैरेंट कंपनी चीन की SAIC (शंघाई ऑटोमोटिव इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन) है। यह चीन की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।
डिजाइन
कैसा है इस मिनी EV का डिजाइन?
यह वुलिंग की एक कॉन्सेप्ट कार पर आधारित है, जिसे 2021 में शंघाई मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था।
इसमें C-आकार के LED DRL, LED हेडलाइट्स और वुलिंग का लोगो मिलता है। इसके स्थान पर भारत में MG का लोगो मिलेगा।
इस छोटी इलेक्ट्रिक कार में स्टाइलिश अलॉय व्हील और X-आकार की LED टेललाइट्स दी गई हैं। इसके इंटीरियर में डैसबोर्ड पर कम से कम चीजों को रखने की कोशिश की गई है।
बदलाव
किन बदलावों के साथ आएगी भारत यह कार?
MG भारत में इस इलेक्ट्रिक कार को GSEV प्लेटफॉर्म पर बनाएगी। इसमें भी दो दरवाजों के साथ छोटी बॉडी स्टाइल होगी।
हालांकि, माना जा रहा है कि भारतीय मॉडल वुलिंग की उपर खुलने वाला अर्थात कनवर्टिबल नहीं होगा।
इसके अलावा भी इसे कई तरह की भारतीय परिस्थितियों के लिए संशोधित और अनुकूलित किया जाएगा।
खासतौर पर इसके एयर कॉन और बैटरी थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम में बदलाव किया जाना तैय है।
स्पेक्स
कितनी होगी इस मिनी इलेक्ट्रिक कार की क्षमता?
चीन में पेश हुई इस मिनी EV कनवर्टिबल की लंबाई 3059mm, चौड़ाई 1521mm और ऊंचाई 1614mm है। साथ ही इसमें 2010mm का व्हीलबेस मिलता है।
MG एयर EV भी इन्हीं स्पेक्स के साथ लॉन्च होगी। इसमें 26kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिससे इसकी मोटर 40bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क दे सकती है।
बाजार में यह फंकी कलर्स के विकल्प के साथ उतरेगी। इसकी अनुमानित सिंगल चार्ज रेंज 150 से 190 किलोमीटर के लगभग होगी।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
MG मोटर जो कारें भारत में बिक्री करती है उनमें से कई SAIC और वुलिंग द्वारा बनाई गई कारों का रीबैज मॉडल होती हैं। हालांकि, MG भारत में ही इनका उत्पादन करती है।
उदाहरण के लिए हेक्टर वुलिंग की बाओजुन 530 और अल्माज का रीबैज मॉडल है, जिसे SAIC नए नाम देकर अलग-अलग देशों में बिक्री करती है।
अब कंपनी इसी महीने अपनी हेक्टर को फेसलिफ्ट करने जा रही है, जो अल्माज के नए वेरिएंट पर आधारित ही होगा।