MG मैजेस्टर की लॉन्च तारीख का खुलासा, जानिए क्या मिलेगी खूबियां
क्या है खबर?
JSW MG मोटर्स ने अपनी बड़ी SUV मैजेस्टर की लॉन्च तारीख की पुष्टि कर दी है। टोयाेटा फॉर्च्यूनर की प्रतिद्वंद्वी यह गाड़ी 20 अप्रैल को दस्तक देगी। MG मैजेस्टर 3 वेरिएंट- शार्प 4X2, सैवी 4X2 और सैवी 4X4 में उपलब्ध होगी, जबकि चुनने के लिए मेटल ब्लैक, पर्ल व्हाइट, कंक्रीट ग्रे और मेटल ऐश रंग विकल्प मिलेंगे और यह 6 और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में आएगी। आगामी मैजेस्टर MG ग्लॉस्टर की जगह लेगी और इसकी डिलीवरी मई से शुरू होगी।
फीचर
इन फीचर्स से लैस है मैजेस्टर
डायमेंशन देखें तो मैजेस्टर की लंबाई 5,046mm, चौड़ाई 2,016mm, ऊंचाई 1,876mm, व्हीलबेस 2,950mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 219mm है। डिजाइन की बात करें तो मैजेस्टर में नई मोजेक मैट्रिक्स ग्रिल, प्रभावशाली LED DRL सिग्नेचर, नई वर्टिकल हेडलाइट्स, नई कनेक्टेड LED टेल लाइट्स दी गई हैं। इंटीरियर में बदला हुआ डैशबोर्ड, नया सेंट्रल कंसोल, मसाज और वेंटिलेटेड सीटें, 12-स्पीकर JBL स्टूडियो म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग कॉलम पर गियर सेलेक्टर की नई स्थिति, लेवल-2 ADAS जैसी सुविधाएं हैं।
क्षमता
क्षमता के मामले में दमदार है गाड़ी
क्षमता की बात करें तो मैजेस्टर अपने प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे है। फॉर्च्यूनर और इसुजू MU-X में मिलने वाले एक लॉकिंग डिफरेंशियल के मुकाबले इसमें 3 लॉकिंग डिफरेंशियल दिए हैं। विभिन्न इलाकों में ड्राइविंग में सहायता के लिए इसमें 10 ऑफ-रोड मोड भी हैं। इसमें 215.5ps और 478.5Nm वाला 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन विकल्प उपलब्ध है, जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। मैजेस्टर की शुरुआती कीमत 38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास हो सकती है।