Loading...
MG हेक्टर टोमाहॉक EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर
MG हेक्टर टोमाहॉक EV एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा रेंज देगी

MG हेक्टर टोमाहॉक EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

Aug 26, 2026
10:13 pm

क्या है खबर?

MG मोटर्स ने हेक्टर टोमाहॉक EV को भारत में लॉन्च किया है। यह कंपनी के ADAPT मल्टी-न्यू-एनर्जी प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली प्रोडक्शन SUV है। यह 5 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी ने बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) प्रोग्राम की भी सुविधा दी है, जिसमें गाड़ी को बैटरी पर 4.9 रुपये प्रति किलोमीटर किराए के साथ कम कीमत में खरीदने का विकल्प मिलता है।

लुक 

कैसा है इस गाड़ी का लुक? 

आकार की बात करें तो हेक्टर टोमाहॉक की लंबाई 4,745mm, ऊंचाई 1,770mm और व्हीलबेस 2,810mm है।

इसके डिजाइन की खासियतों में बीकन लाइटिंग, रोशन होने वाला MG बैज, रोटर अलॉय व्हील्स, खास आकार के बंपर और पावर्ड टेलगेट शामिल हैं।

केबिन में 15.6-इंच का HD इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 8.8-इंच की ड्राइवर स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और 10-स्पीकर वाला इन्फिनिटी ऑडियो सिस्टम मिलता है।

अन्य खासियतों में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड फ्रंट-सीट एडजस्टमेंट, ड्राइवर-सीट मेमोरी, 256-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और PM2.5 फिल्ट्रेशन शामिल हैं।

कीमत 

कितनी है EV की कीमत?

हेक्टर टोमाहॉक EV में 69.2kWh की मैजिक बैटरी और परमानेंट-मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर लगी है। यह 150kW (204PS) की पावर और 310Nm का टॉर्क देती है।

साथ ही इस इलेक्ट्रिक कार की सर्टिफाइड रेंज 517 किलोमीटर है। यह इलेक्ट्रिक SUV 90kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इसमें 'व्हीकल-टू-होम' की सुविधा भी है। इस गाड़ी की BaaS के साथ शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये और बैटरी के साथ 19.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

ADVERTISEMENT

PHEV

PHEV मॉडल ने भी दी दस्तक

इसके साथ कार निर्माता ने हेक्टर टोमाहॉक PHEV भी लॉन्च की है, जिसमें पेट्रोल इंजन के साथ एक बड़ी बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।

यह प्लग-इन हाइब्रिड सिर्फ 7-सीटर मॉडल में उपलब्ध है। यह इलेक्ट्रिक पावर से 115 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती है।

बैटरी पूरी तरह चार्ज होने और फ्यूल टैंक भरा होने पर इसकी कुल ड्राइविंग रेंज 1,100 किलोमीटर से ज्यादा हो जाती है। इसकी शुरुआती कीमत 25.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

ADVERTISEMENT