MG ने गाड़ियों की कीमत एक लाख रुपये तक बढ़ाई, जानिए कौनसे हैं ये मॉडल
क्या है खबर?
MG मोटर्स ने विंडसर EV और मैजेस्टर SUV की कीमतों में बदलाव किया है। ये नई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी। कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेंज की कीमतों में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि फ्लैगशिप मॉडल मैजेस्टर के तीनों वेरिएंट्स की कीमत में एक लाख रुपये का इजाफा हुआ है। कीमतों में यह बदलाव स्टैंडर्ड विंडसर EV और बड़ी बैटरी वाले विंडसर प्रो दोनों पर लागू होता है।
विंडसर
अब कितनी है विंडसर EV की कीमत?
हाल ही में हुए बदलाव के बाद विंडसर EV एक्साइट की कीमत 14.85 लाख रुपये है, जबकि एक्सक्लूसिव और एसेंस वेरिएंट की क्रमशः ₹16.15 लाख और 17.15 लाख रुपये है।
बड़ी बैटरी वाले विंडसर प्रो एक्सक्लूसिव की कीमत अब 18.05 लाख है, जबकि टॉप-स्पेक विंडसर प्रो एसेंस की 19.15 लाख रुपये है, जबकि इंडल्ज एडिशन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इससे पहले जुलाई में इस इलेक्ट्रिक कार की कीमतों में 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई।
मैजेस्टर
3 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम
MG मैजेस्टर के तीनों वेरिएंट्स की कीमतों में एक लाख रुपये की समान बढ़ोतरी की गई है।
अब सैवी 4X2, 6-सीटर और सैवी 4X2, 7-सीटर दोनों की कीमत 43.49 लाख रुपये है, जबकि सैवी 4X4, 7-सीटर की 45.99 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) है।
लगभग 3 महीनों में मैजेस्टर की कीमत में यह दूसरी बढ़ोतरी है। अगस्त में MG ने 4X2 वेरिएंट्स की कीमतों में 1.5 लाख रुपये तक का इजाफा किया, जबकि 4X4 वर्जन में कोई बदलाव नहीं हुआ।