
मर्सिडीज-बेंज ने भारत में इन गाड़ियों को वापस बुलाया, जानिए क्या है कारण
क्या है खबर?
मर्सिडीज-बेंज ने भारतीय बाजार में एक आम समस्या के कारण आधिकारिक तौर पर कई मॉडल वापस बुलाए हैं। यह रिकॉल SL55 AMG रोडस्टर, S-क्लास, मेबैक S-क्लास, EQS और GLC समेत कई मॉडल्स पर लागू है, जिनकी कुल संख्या 30 हैं। रिकॉल में गाड़ियों के फ्यूज बॉक्स में समस्या शामिल है, जिसे शायद सही तरीके से ठीक नहीं किया गया है। यह स्वैच्छिक रिकॉल इस साल देश में जर्मन कंपनी का छठा रिकॉल है।
समस्या
गाड़ियों में क्या आई समस्या?
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, "यह पाया गया है कि फ्यूज बॉक्स को सही तरीके से फिर से काम नहीं किया गया हो सकता है।" इसके साथ ही बताया है कि इस कारण फ्यूज से जुड़े सिस्टम विफल हो सकते हैं और गाड़ी बिना किसी पूर्व चेतावनी के अपना प्रणोदन खो सकता है। इसके अलावा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी खराब हो सकता है, जिससे दुर्घटना और चोटों का जोखिम बढ़ जाता है।
मॉडल
ये मॉडल हुए हैं रिकॉल से प्रभावित
रिकॉल में 16 EQS, 9 S-क्लास और S-क्लास मेबैक, 3 GLC SUV और 2 SL 55 AMG शामिल हैं। प्रभावित मर्सिडीज-बेंज S-क्लास रेंज का निर्माण 22 जून, 2023 से 20 मार्च, 2024 के बीच हुआ था। SL 55 AMG का निर्माण 5 जुलाई, 2023 से 28 अगस्त, 2024 के बीच हुआ। दूसरी तरफ 9 सितंबर से 4 दिसंबर, 2023 के बीच बनी GLC और 19 जुलाई, 2023 से 8 अप्रैल, 2024 के बीच बनी EQS रिकॉल में शामिल हैं।