
मर्सिडीज-AMG G 63 'कलेक्टर एडिशन' 12 जून को भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा
क्या है खबर?
जर्मन लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज भारत में गुरुवार (12 जून) को AMG G 63 'कलेक्टर एडिशन' को लॉन्च करने जा रही है। इसे भारत के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।
कंपनी ने बताया कि इस 'कलेक्टर एडिशन' को मर्सिडीज-बेंज इंडिया और मर्सिडीज-बेंज रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंडिया के समूहों द्वारा मिलकर विकसित किया गया है।
यह समिति संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस कारण इसकी कीमत भी काफी ज्यादा रखी जा सकती है।
बदलाव
गाड़ी में मिलेंगे ये बदलाव
कार निर्माता की ओर से जारी की गई एक टीजर इमेज से पता चलता है कि AMG G 63 'कलेक्टर एडिशन' के लिए ग्लॉसी एक्सटीरियर फिनिश कलर, ग्लॉसी ऑरेंज एक्सटीरियर पेंट कलर मिलेगा।
इसके अलावा, नए अलॉय व्हील होंगे, लेकिन समग्र आकार और सिल्हूट अपरिवर्तित रहने की संभावना है। मुख्य डिजाइन सुविधाएं भी मानक मॉडल जैसी ही होंगी।
इंटीरियर के लिए नई थीम मिलने की संभावना है और इंटीरियर लाइनिंग और अपहोल्स्ट्री के लिए सामग्री का चयन बदल सकता है।
पावरट्रेन
ऐसा होगा एडिशन का पावरट्रेन
मर्सिडीज-AMG G 63 'कलेक्टर एडिशन' में हैंडक्राफ्टेड 4.0-लीटर V8 इंजन लगा मिलेगा। यह 576bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क आउटपुट देता है।
माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ इसमें 20bhp का अतिरिक्त पावर भी मिलता है। ट्रांसमिशन के लिए 9-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स होगा।
अगर, चालक मैन्युअली कंट्रोल करना चाहे तो पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं। इस लग्जरी कार के कलेक्टर एडिशन की भारत में कीमत 4 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक रहने की उम्मीद है।