LOADING...
मैकलारेन ने 50 साल पुरानी सुपरकार को फिर बनाया, मिलता है V8 इंजन
M6GT फॉर्मूला 1 से पहले पेश हुई थी

मैकलारेन ने 50 साल पुरानी सुपरकार को फिर बनाया, मिलता है V8 इंजन

Jul 07, 2026
12:05 pm

क्या है खबर?

मैकलारेन ने हाल ही में उस खोई हुई सुपरकार को फिर से बनाया है, जो मशहूर फॉर्मूला 1 (F1) से पहले आई थी। ब्रिटिश फॉर्मूला 1 टीम ने F1 से बहुत पहले M6GT बनाई थी। कंपनी ने उसी असली मोल्ड का इस्तेमाल करके इस कार को फिर से बनाया। M6GT का कभी बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन नहीं हुआ, लेकिन 50 साल से ज्यादा समय के बाद मैकलारेन स्पेशल ऑपरेशंस (MSO) डिवीजन ने इस नाम को फिर से जिंदा किया है।

परेशानी 

कंपनी को विंडशील्ड बनाने में आई परेशानी 

कंपनी ने इस मशहूर कार को दोबारा बनाने के लिए ओरिजिनल ड्रॉइंग, मोल्ड और फोटोग्राफ का इस्तेमाल किया है। मैकलारेन ने असली M6A रेस कार से M6GT का चेसिस फिर से बनाया है। कार की विंडशील्ड बनाना एक मुश्किल काम था। कंपनी ने असली कार की विंडशील्ड को स्कैन किया और उसे एक विशेषज्ञ के पास भेजा, जिन्होंने नया ग्लास तैयार किया। नई बनी मैकलारेन M6GT 'कोल्नब्रुक व्हाइट' शेड में आती है, जबकि अंदर हरे रंग का शेड है।

पावरट्रेन 

पिछले मॉडल जैसा ही है पावरट्रेन 

असली M6GT की तरह ही दोबारा बनाई गई इस कार में 5.7-लीटर का स्मॉल-ब्लॉक शेवरले V8 इंजन लगा है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और 365bhp की पावर देता है। असली कार के इंजन में डबल कैमल हंप वाले खास सिलेंडर हेड थे, जो इस नए मॉडल में भी बरकरार रखे गए हैं। इसकी सिर्फ एक ही कार बनाई गई है, जिसे इस साल के गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में दिखाया जाएगा।

Advertisement