मारुति विक्टोरिस ने बिक्री में बनाया कीर्तिमान, 7 महीने में मिले 75,000 से ज्यादा ग्राहक
क्या है खबर?
मारुति सुजुकी की मिडसाइज SUV विक्टोरिस ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च होने के 7 महीनों के भीतर 75,590 की बिक्री दर्ज की है, जो भारत के यात्री वाहन (PV) सेगमेंट में मजबूत प्रारंभिक प्रतिक्रिया का संकेत देती है। विक्टोरिस ने लॉन्च के महीने में 4,261 की बिक्री दर्ज की, जिसके बाद अक्टूबर, 2025 में बिक्री में तेजी से वृद्धि हुई और यह बढ़कर 13,496 तक पहुंच गई। इसके बाद नवंबर में 12,300 और दिसंबर में गिरकर 6,210 रह गई।
औसत बिक्री
कितनी रही है औसत मासिक बिक्री?
मारुति विक्टोरिस की इस साल में बिक्री पर नजर डालें तो शुरुआत जबरदस्त हुई और जनवरी सर्वाधिक 15,240 मासिक बिक्री दर्ज की। इसके बाद फरवरी में यह कम होकर 13,021 और मार्च में 11,062 रह गई। अक्टूबर, 2025 से प्रति माह औसतन 10,000 से अधिक की बिक्री के साथ विक्टोरिस ने मिडसाइज SUV श्रेणी में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर ली है। यह हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के साथ सीधा मुकाबला करती है।
कीमत
विक्टोरिस की कीमत: 10.49 लाख रुपये
विक्टोरिस में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ओवर-द-एयर अपडेट और वॉयस असिस्टेंस के साथ 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें प्रीमियम 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 64 रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीटें और हैंड्स-फ्री पावर्ड टेलगेट शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त है। इसका पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 21.18 किमी/लीटर और हाइब्रिड 28.65 किमी/लीटर का माइलेज देता है। इसकी कीमत 10.49-19.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।