LOADING...
मारुति सुजुकी इस साल लॉन्च करेगी 3 कारें, जानिए कौनसे होंगे ये मॉडल
मारुति सुजुकी इस साल कम से कम 3 गाड़ियां लॉन्च करेगी

मारुति सुजुकी इस साल लॉन्च करेगी 3 कारें, जानिए कौनसे होंगे ये मॉडल

May 08, 2026
05:27 pm

क्या है खबर?

वित्त वर्ष 2026 में घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन के बाद देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी वित्त वर्ष 2027 में कम से कम 3 नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन मॉडल्स में नई 7-सीटर SUV के साथ मारुति ब्रेजा कॉम्पैक्ट SUV और मारुति वैगनआर के अपडेटेड वर्जन शामिल होंगे। आइये जानते हैं मारुति सुजुकी की आगामी गाड़ियों में क्या कुछ मिलने की संभावना है।

#1

नई 7-सीटर SUV पोर्टफोलियो में होगी खास

मारुति सुजुकी वर्तमान में 6 SUV- फ्रोंक्स, ब्रेजा, जिम्नी, विक्टोरिया, ग्रैंड विटारा और E-विटारा पेश करती है। आगामी नई 7-सीटर SUV कंपनी के पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी, क्योंकि यह इसका प्रमुख मॉडल है। उम्मीद है कि मारुति सुजुकी की 7-सीटर SUV ग्रैंड विटारा और विक्टोरिया के साथ प्लेटफॉर्म और इंजन साझा करेगी। संभावना जताई जा रही है कि यह फीचर से भरपूर मॉडल होगा और हुंडई अल्काजार और महिंद्रा स्कॉर्पियो-N जैसी कारों को टक्कर देगा।

#2

ब्रेजा में जोड़े जाएंगे नए फीचर

ब्रेजा कंपनी की भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक है, लेकिन फीचर्स के मामले में प्रतिद्वंद्वियों से पीछे है। उम्मीद है कि इसमें LED हेडलाइट्स, नई ग्रिल, नया फ्रंट फेसिया और पीछे LED टेललाइट्स के साथ कुछ बदलाव हो सकते हैं। केबिन में नया डैशबोर्ड, इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए अपडेटेड स्क्रीन, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा टर्बो पेट्रोल इंजन और अंडरबॉडी CNG टैंक भी जोड़ा जा सकता है।

Advertisement

#3

वैगनआर के डिजाइन में मिलेगा अपडेट

एंट्री-लेवल कारों की घटती मांग के बावजूद कंपनी ने वैगनआर के दम पर इस सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाए रखी है। यह हर साल सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। नई मारुति वैगनआर के वित्त वर्ष 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में महत्वपूर्ण अपडेट होंगे। कार के प्लेटफॉर्म में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है। यह हैचबैक हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

Advertisement