LOADING...
मारुति सुजुकी ने खरखोदा के दूसरे प्लांट में शुरू किया उत्पादन, जानिए कितनी है क्षमता
मारुति सुजुकी ने खरखोदा के दूसरे प्लांट में उत्पादन शुरू कर दिया है

मारुति सुजुकी ने खरखोदा के दूसरे प्लांट में शुरू किया उत्पादन, जानिए कितनी है क्षमता

May 18, 2026
12:32 pm

क्या है खबर?

मारुति सुजुकी ने हरियाणा के खरखोदा में अपने दूसरे प्लांट में सोमवार (18 मई) से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 2.5 लाख है। यह पहले प्लांट की 2.5 लाख उत्पादन क्षमता के अतिरिक्त है। इसके जुड़ने से कार निर्माता के सभी प्लांट्स की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 26.5 लाख प्रति वर्ष हो गई है। कंपनी ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि दूसरे प्लांट में कौन-सी कारें निर्मित की जा रही हैं।

कुल क्षमता 

कितनी हो गई कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता?

हरियाणा के सोनीपत जिले में 800 एकड़ में फैला खरखौदा फैक्ट्री में वर्तमान में 2 प्लांट चालू हैं, जिनकी उत्पादन क्षमता 5 लाख है। पूर्ण रूप से चालू होने पर खरखौदा प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 लाख हो जाएगी, जिससे यह सुजुकी के विश्व स्तर पर सबसे बड़े निर्माण केंद्रों में से एक बन जाएगा। वर्तमान में गुरूग्राम प्लांट की उत्पादन क्षमता 5 लाख, मानेसर की 9 लाख, हंसलपुर की 7.5 लाख और खरखौदा की 5 लाख है।

योजना 

नया प्लांट है अप्रैल की योजना का हिस्सा

कंपनी ने बताया कि यह विस्तार वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान उत्पादन क्षमता में 5 लाख यूनिट जोड़ने की उसकी पहले से घोषित योजना का हिस्सा है। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी वर्तमान में खरखौदा प्लांट में कॉम्पैक्ट SUV मारुति ब्रेजा और मिडसाइज SUV विक्टोरिस का निर्माण करती है। इस साल अप्रैल में कंपनी ने खरखौदा और गुजरात में नए प्लांट के लिए कुल 14,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है।

Advertisement