मारुति सुजुकी की कारें आज से हुई महंगी, जानिए कितने बढ़े दाम
क्या है खबर?
मारुति सुजुकी ने चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतें रविवार (22 नवंबर) से लागू हो गई हैं। कंपनी के अनुसार, कीमतों में अनुमानित औसत बढ़ोतरी लगभग 0.31 फीसदी होगी। एक नियामक फाइलिंग में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता ने बताया कि लगातार बढ़ते लागत दबाव के कारण कीमतों में यह बदलाव करना पड़ा है। उसने लागत कम करने के प्रयास किए, लेकिन बढ़ी लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया।
बदलाव
कीमतों में कितना आएगा बदलाव?
मारुति सुजुकी ने अनुमान लगाया है कि प्रभावित मॉडल्स की कीमतों में वॉल्यूम-वेटेड औसत वृद्धि लगभग 0.31 फीसदी होगी।
हालांकि, कीमतों में वास्तविक बदलाव मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। कंपनी ने बदली हुई कीमतों का विस्तृत विवरण अभी जारी नहीं किया है।
जो ग्राहक मारुति सुजुकी की गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें खरीदारी करने से पहले अधिकृत डीलरशिप पर जाकर नई कीमतें पता कर लेनी चाहिए।
वजह
इस कारण बढ़ाई कीमत
ऑटोमोबाइल निर्माताओं को कच्चे माल, पुर्जों, परिवहन और उत्पादन से जुड़े अन्य खर्चों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है।
ये कारक विनिर्माण लागत को बढ़ा सकते हैं और वाहनों की कीमतों पर असर डाल सकते हैं।
मारुति ने कहा कि उसने लागत कम करने की कोशिश की है, लेकिन बढ़े हुए खर्चों का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाला जाएगा। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाएगा कि उन पर इसका असर कम से कम पड़े।