मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट की मिली झलक, बुकिंग हुई शुरू
क्या है खबर?
मारुति सुजुकी ने 24 जुलाई को लॉन्च होने वाली नई ब्रेजा का पहला टीजर जारी कर बदलावों की झलक दिखाई है। इसमें गाड़ी की आउटलाइन दिखाई गई हैं। यह 2022 में लॉन्च हुई दूसरी जनरेशन की ब्रेजा के लिए पहला बड़ा अपडेट है। इसके साथ की कंपनी ने मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के लिए बुकिंग भी खोल दी है। ग्राहक अधिकृत डीलरशिप पर या ऑनलाइन 11,000 रुपये की राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं।
बदलाव
नई ब्रेजा में ये हो सकते हैं बदलाव
मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में हल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। इसमें अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नई लाइटिंग और नए अलॉय व्हील डिजाइन मिल सकते हैं।
इसके साथ ही केबिन में भी नई अपहोल्स्ट्री, नए ट्रिम फिनिश और कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा, 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग और अन्य सुविधाएं भी होने की संभावना है।
सूत्रों का कहना है कि नई ब्रेजा में ADAS सुइट नहीं मिलेगा।
पावरट्रेन
मिल सकता है फ्रोंक्स का इंजन
ब्रेजा फेसलिफ्ट के सबसे बड़े बदलावों में से एक है मारुति सुजुकी का 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल करना, जो पहले से ही मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में मौजूद है।
उस मॉडल में यह इंजन 100PS की पावर और 147.6Nm का टॉर्क देता है और इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
मौजूदा 1.5-लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन भी लाइनअप में बना रहेगा। CNG वर्जन में सिलेंडर गाड़ी के नीचे लगाया जा सकता है।