LOADING...
मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस पर की छूट की घोषणा, जानिए कितना मिलेगा फायदा
मारुति सुजुकी विक्टोरिस पर की सीमित समय के लिए छूट दी जा रही है

मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस पर की छूट की घोषणा, जानिए कितना मिलेगा फायदा

Feb 07, 2026
04:23 pm

क्या है खबर?

कई कार निर्माताओं ने पिछले महीने से अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ा दी है, जबकि कुछ ने अपने चुनिंदा मॉडल्स को सुलभ बना दिया है। मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस SUV पर विशेष छूट की घोषणा की है। पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुई इस गाड़ी पर पहली बार छूट की घोषणा की है। इस पर आप 78,000 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं। यह लाभ सीमित अवधि के लिए ही उपलब्ध हैं, जो स्टॉक उपलब्धता पर निर्भर है।

छूट 

वेरिएंट के आधार पर कितना मिलेगा फायदा?

मारुति विक्टोरिस के LXi और VXi वेरिएंट पर कुल 50,000 रुपये का लाभ मिल रहा है। इसमें 30,000 रुपये का उपभोक्ता ऑफर और 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है। ZXi और ZXi+ वेरिएंट पर 41,000 रुपये का उपभोक्ता ऑफर और 20,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस सहित कुल 61,000 रुपये का फायदा मिलेगा। हाइब्रिड वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 78,000 रुपये का फायदा मिल रहा है, जिसमें 48,000 रुपये का उपभोक्ता ऑफर और 30,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है।

बिक्री 

कैसी रही है अब तक इसकी बिक्री?

कार निर्माता ने विक्टोरिस को सितंबर, 2025 में 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई थी। यह मारुति एरिना डीलरशिप के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का किफायती विकल्प बताया गया है, जो नेक्सा डीलरशिप पर बेची जाती है। अक्टूबर, 2025 में इसने 13,496 और नवंबर में 12,300 बिक्री दर्ज की थी, जो दिसंबर में 50 फीसदी घटकर 6,210 रह गई। पिछले महीने एक बार फिर बढ़कर 15,240 हो गई।

Advertisement