LOADING...
मारुति डिजायर अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, जानिए शीर्ष-10 मॉडल
मारुति डिजायर पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है

मारुति डिजायर अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, जानिए शीर्ष-10 मॉडल

May 07, 2026
06:11 pm

क्या है खबर?

हैचबैक, सेडान, MPV और SUV श्रेणियों में मजबूत मांग के चलते अप्रैल में कार बिक्री में अच्छी वृद्धि दर्ज हुई है। शीर्ष-10 कारों की कुल बिक्री 1.83 लाख रही, जो अप्रैल, 2025 में बेची गई 1.48 लाख की तुलना में 23.31 फीसदी अधिक है। मारुति सुजुकी की डिजायर सबसे अधिक बिकने वाली कार बनकर उभरी है, जिसे 23,580 खरीदार मिले हैं, जो पिछले साल इसी महीने में बिकी 16,996 की तुलना में 38.74 फीसदी की शानदार वृद्धि है।

SUV

यह रही सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV

इस सूची में टाटा पंच 19,107 बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर है, जो पिछले साल की बिक्री 12,496 की तुलना में 52.90 फीसदी की भारी वृद्धि है। यह पिछले महिने सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV भी बन गई है। मारुति अर्टिगा 19,063 की बिक्री के साथ तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। चौथे स्थान पर रही मारुति फ्रोंक्स को 18,829 की बिक्री मिली है और यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनकर उभरी है।

अन्य मॉडल 

बिक्री सूची में शामिल हैं ये अन्य मॉडल

पिछले महीने मारुति वैगनआर 39.03 फीसदी की वृद्धि के साथ 18,648 बिक्री हासिल करते हुए 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। इस सूची छठे स्थान पर रही बलेनो को 18,306 ग्राहकों ने खरीदा है, वहीं टाटा नेक्सन 18,126 बिक्री के साथ 7वें पायदान पर रही है। इसी प्रकार, स्विफ्ट (17,829), हुंडई क्रेटा (15,291) स्कॉर्पियो रेंज (14,719) सबसे ज्यादा बिक्री वाली कारों की सूची में क्रमश: 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर रही हैं।

Advertisement