Page Loader
महिंद्रा ला रही XUV500 का SUV कूपे वर्जन, पहली बार दिखी झलक 
महिंद्रा XUV500 का SUV कूपे वर्जन अगले साल लाॅन्च हो सकता है (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा ला रही XUV500 का SUV कूपे वर्जन, पहली बार दिखी झलक 

Jul 19, 2023
12:48 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार में XUV500 का SUV-कूपे वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। कार निर्माता ने ऑटो एक्सपो 2016 में कूपे SUV महिंद्रा XUV500 एयरो का प्रदर्शन किया था। अब इसे पहली बार देश की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सामने आए एक वीडियो में यह गाड़ी स्टील रिम्स, फ्लश-सिटिंग दरवाजे के हैंडल, ढलान वाली छत के साथ नजर आई है। यह नई SUV कंपनी लाइनअप में महिंद्रा XUV300 और XUV700 के बीच रहेगी।

लॉन्चिंग 

नई महिंद्रा XUV500 अगले साल दे सकती है दस्तक 

महिंद्रा XUV500 कूपे को नए 1.5-लीटर टर्बो-GDi पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ लाया जा सकता है। हालांकि, अभी इस गाड़ी के इंटीरियर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह कई एडवांस फीचर्स से लैस होगी। नई कूपे SUV को अगले साल लॉन्च होने की संभावना है और इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, MG एस्टर, MG हेक्टर और टाटा हैरियर से होगा।