Page Loader
महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए क्या होगा बदलाव 
महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए क्या होगा बदलाव 

Aug 06, 2024
06:46 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा वर्तमान में मौजूद अपनी एकमात्र इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। इसमें हाल ही में लॉन्च हुए XUV300 के फेसलिफ्ट मॉडल XUV3XO के समान बदलाव मिलेंगे। यह पता नहीं चल पाया है कि आगामी इलेक्ट्रिक कार का नाम XUV400 फेसलिफ्ट होगा या XUV4XO EV रखा जाएगा। इस इलेक्ट्रिक SUV की टेस्टिंग के दौरान की हाल ही में सामने आई तस्वीरों में नई महिंद्रा XUV3XO जैसे फीचर्स नजर आए हैं।

एक्सटीरियर 

XUV3XO से मिलता-जुलता होगा एक्सटीरियर 

आगामी नई महिंद्रा XUV400 का टेस्ट म्यूल पूरी तरह से आवरण से ढका हुआ है, लेकिन इसके बावजूद XUV3XO के समान फ्रंट डिजाइन दिखाई दिया है। इसमें XUV3XO की तरह ही 3 खुली ग्रिल नजर आई हैं, जबकि अंतिम उत्पादन वर्जन में नया बंपर और क्लोज्ड ग्रिल मिलने की संभावना है। इसके सामने के बांये क्वार्टर पैनल पर एक चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 17-इंच के ट्विन 5-स्पोक अलॉय व्हील भी XUV3XO के समान हैं।

इंटीरियर 

इंटीरियर में XUV3XO जैसे होंगे फीचर 

आगामी XUV400 फेसलिफ्ट की लंबाई XUV3XO की तरह ही 4-मीटर से कम रखी जा सकती है, जबकि सुरक्षा के लिए 360-कैमरा, लेवल-2 कैमरा आधारित ADAS, 6 एयरबैग, TCS, ESP और डिस्क ब्रेक मिलने की संभावना है। इंटीरियर में LED लाइट्स, 10.2-इंच इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा होगी। इस इलेक्ट्रिक कार को अगले साल 15.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।