LOADING...
महिंद्रा XEV 9e को मिलेंगे नए वेरिएंट, जानकारी हुई लीक 
महिंद्रा जल्द ही XEV 9e के नए वेरिएंट लॉन्च करेगी (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा XEV 9e को मिलेंगे नए वेरिएंट, जानकारी हुई लीक 

Jun 09, 2025
02:39 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी XEV 9e के साथ ज्यादा बैटरी संयोजनों को शामिल करने के लिए वेरिएंट लाइनअप का विस्तार कर रही है। नए वेरिएंट्स के लॉन्च से पहले होमोलोगेशन दस्तावेज से इनकी जानकारी लीक हो गई है। महिंद्रा XEV 9e के टॉप वेरिएंट में छोटी बैटरी का विकल्प दिया गया है, जिससे कम रेंज के साथ ज्यादा सुविधा चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह बेहतर विकल्प बन जाएगी। इसमें 2 वेरिएंट जोड़े गए हैं, जबकि एक हटा दिया है।

नए वेरिएंट 

मिलेंगे ये नए वेरिएंट

XEV 9e को पैक वन, पैक वन एबव, पैक टू, पैक थ्री सिलेक्ट और पैक थ्री के साथ पेश किया गया। इसमें बड़ी 79kWh बैटरी केवल टॉप-स्पेक पैक थ्री के साथ दी गई, जबकि अन्य में छोटी 59kWh बैटरी मिलती है। अब छोटी बैटरी टॉप वेरिएंट पैक थ्री में और बड़ी बैटरी पैक थ्री सेलेक्ट में जोड़ी गई है, जो पहले 59kWh बैटरी के साथ आता था। इस तरह पैक थ्री B59 और पैक थ्री सेलेक्ट B79 वेरिएंट जोड़े हैं।

लक्ष्य 

ऐसे ग्राहकों को बनया लक्ष्य 

XEV 9e पैक थ्री B59 उन ग्राहकों के लिए होगा, जिन्हें सभी तरह की सुविधाएं चाहिए, लेकिन कम दूरी की यात्रा करने के कारण कम रेंज की आवश्यकता है। पैक थ्री सेलेक्ट B79 उनके लिए होगा, जो कम सुविधाओं के साथ अधिक रेंज की चाह रखते हैं। होमोलोगेशन दस्तावेज में पैक वन एबव वेरिएंट गायब होने से इसके हटाए जाने की संभावना है। इसकी कीमत में बदलाव होगा, जो वर्तमान में 21.90 से 30.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।