Page Loader
महिंद्रा 29 नवंबर को उठाएगी BE.05 और XUV.e9 से पर्दा, जानिए क्या होंगे फीचर 
महिंद्रा 29 नवंबर को BE.05 और XUV.e9 से पर्दा उठाएगी (तस्वीर: एक्स/@AarizRizvi)

महिंद्रा 29 नवंबर को उठाएगी BE.05 और XUV.e9 से पर्दा, जानिए क्या होंगे फीचर 

Nov 04, 2024
11:56 am

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा 26 नवंबर को चेन्नई में उत्पादन के लिए तैयार BE.05 और XUV.e9 से पर्दा उठाने जा रही है। प्रोडक्शन-स्पेक बॉर्न-इलेक्ट्रिक SUVs का नाम क्रमशः BE 6e और XEV 9e होगा। दोनों गाड़ियां INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं और इनका डिजाइन कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलता-जुलता होगा। BE 6e कंपनी की महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक SUV के ऊपर होगी और टाटा कर्व EV और आगामी हुंडई क्रेटा EV और मारुति eVX से मुकाबला करेगी।

महिंद्रा BE 6e

कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलती-जुलती होगी BE 6e 

महिंद्रा BE.05 कॉन्सेप्ट की लंबाई 4,370mm, चौड़ाई 1,900mm, ऊंचाई 1,635mm और व्हीलबेस 2,775mm है। उत्पादन BE 6e का आकार समान होने की संभावना है। इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर कॉन्सेप्ट के समान रहेगा और केबिन में ट्विन स्क्रीन सेटअप मिलेगा। यह 60kWh और 79kWh बैटरी के साथ RWD और AWD फॉर्म में उपलब्ध होगी और 450 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इलेक्ट्रिक कार अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस होगी और इसकी कीमत 20 लाख रुपये के आस-पास होगी।

महिंद्रा XEV 9e

XEV 9e में मिलेगा ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप

XEV 9e इलेक्ट्रिक कूपे-SUV आकर्षक लुक में आएगी, जिसका इंटीरियर महिंद्रा XUV700 से साझा किया जाएगा। इसके केबिन 3-स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें से एक सामने वाले यात्री के लिए होगी। इसे केवल RWD फॉर्म में पेश किए जाने की संभावना है और बैटरी पैक और पावरट्रेन BE 6e के साथ साझा करेगी। XEV e9 का कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं होगा और इसकी कीमत टाटा हैरियर EV के समान 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास हो सकती है।

ट्विटर पोस्ट

कंपनी ने जारी किया टीजर