महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा में कौन है ज्यादा दमदार ऑफ-रोड SUV?
क्या है खबर?
मौजूदा समय में देखा जाए तो देश में SUV सेगमेंट बहुत लोकप्रिय है। इनकी बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है।
इसी सेगमेंट के तहत आती हैं ऑफ-रोड SUVs जो महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा के नए वेरिएंट्स आने से खासा प्रसिद्ध हुआ है।
ये दोनों दमदार कारें लगभग बराबर की कीमत पर उपलब्ध हैं और दोनो ही में 4x4 व्हील ड्राइव की सुविधा भी मिलती है।
इस लेख में इन कारों के स्पेक्स की तुलना की गई है।
आकार
दोनों में किस SUV का कद है बड़ा?
महिंद्रा थार के साइज की बात की जाए तो यह 3985mm, लंबी, 1855mm चौड़ी (AX OPT वेरिएंट में 1820mm) और 1844mm ऊंची है। इसमें 2450mm का व्हील बेस दिया गया है।
वहीं फोर्स गुरखा की बात की जाए तो इसकी लंबाई 4116mm, चौड़ाई 1812mm, ऊंचाई 2075mm है और इसका व्हील बेस 2400mm का है।
इनसे पता चलता है कि गुरखा की लंबाई और ऊंचाई अधिक है, लेकिन थार इससे थोड़ी सी अधिक चौड़ी है।
जानकारी
ग्राउंड क्लीयरेंस और बूट स्पेस की जानकारी
थार के LX वेरिएंट में 226mm और AX OPT वेरिएंट में 219mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है। वहीं, गुरखा में 205mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है। गुरखा में 500 लीटर का बूट स्पेस है और थार में पीछे की सीट हटने पर 600 लीटर का स्पेस मिलेगा।
इंजन
दोनों कारों की इंजन क्षमता
महिंद्रा थार में दो इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला, 2.0 लीटर m-स्टैलियन पेट्रोल इंजन है, जो 150bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।
दूसरा, 2.2 लीटर m-हॉक डीजल इंजन है, जो 130bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क देता है।
गुरखा में मर्सिडीज-बेंज से लिया गया 2.6 लीटर का एक डीजल इंजन है, जो 90bhp की पॉवर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।
फीचर्स
ये है दोनों के फीचर्स में अंतर
केबिन फीचर्स की बात करें तो दोनों ही ऑफ-रोड कारों के इंटीरियर में सीट्स से लेकर फीचर्स तक में बड़ा अंतर मिलता है। इनमें लग्जरी से ज्यादा मजबूती और सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है।
वैसे तो दोनों ही कारों में चार सीट का विकल्प मिलता है, लेकिन गुरखा में पीछे कैप्टन सीट्स दी गई हैं जो थार में नहीं हैं।
इन दोनों में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, लेकिन इनके फीचर्स की तुलना गुरखा मात खाती है।
जानकारी
क्या है दोनों दमदार ऑफ-रोड SUVs की कीमतें?
कीमत की बात करें तो महिंद्रा थार के शुरुआती वेरिएंट्स AX OPT की एक्स शोरूम कीमत 13.53 लाख और LX की कीमत 14.22 लाख रुपये से शुरू है। वहीं, फोर्स गुरखा की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है।