
महिंद्रा थार के वेटिंग पीरियड में आई गिरावट, जानिए कितना हुआ कम
क्या है खबर?
महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से उत्पादन बढ़ाए जाने से थार 3-डोर और 5-डोर के वेटिंग पीरियड में गिरावट आई है। थार रॉक्स की डिलीवरी के लिए अधिकतम 6 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है, जो AX7 L, MX1 और MX5 4x4 वेरिएंट के लिए लागू है। अन्य सभी वेरिएंट की डिलीवरी का समय 4 महीने तक है। मार्च में MX1 वेरिएंट के लिए 18 महीने और AX7 L 4x4 डीजल के लिए 12 महीने की प्रतीक्षा अवधि थी।
थार
कितना कम हुआ थार का वेटिंग पीरियड?
5-डोर मॉडल के साथ ही 3-डोर महिंद्रा थार के RWD डीजल वेरिएंट के खरीदारों को डिलीवरी के लिए 2 महीने तक का इंतजार करना होगा, जो मार्च की तुलना में लगभग एक महीने कम है। थार पेट्रोल-RWD, पेट्रोल-4WD और डीजल-4WD फॉर्म की प्रतीक्षा अवधि 2 महीने से थोड़ी अधिक है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त, 2020 से अप्रैल, 2025 के बीच लगभग 2.6 लाख 3-डोर और 5-डोर थार बेची हैं।
कीमत
कितनी है दोनों मॉडल्स की कीमत?
थार रॉक्स 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल विकल्प के साथ आती है। दोनों में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प दिए हैं। डीजल इंजन विकल्प RWD और 4x4 फॉर्म में उपलब्ध है। थार रॉक्स की कीमत 12.99-23.39 लाख रुपये के बीच है। 3-डोर के इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प थार रॉक्स के समान है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ पेट्रोल इंजन में 4x4 विकल्प दिया है। इसकी कीमत 13.16 लाख से 17.62 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) के बीच है।