Page Loader
महिंद्रा थार रॉक्स का नया टीजर आया सामने, SUV की मिली झलक 
महिंद्रा थार रॉक्स 15 अगस्त को लॉन्च होगी (तस्वीर: एक्स/@Arjit_Garg)

महिंद्रा थार रॉक्स का नया टीजर आया सामने, SUV की मिली झलक 

Jul 29, 2024
11:16 am

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा की आगामी 5-डोर थार की लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 15 अगस्त को लॉन्च होने वाली महिंद्रा थार रॉक्स को लेकर कंपनी ने प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'शराबी' के गाने 'इंतहा हो गई इंतजार की...' के साथ बड़ी थार की झलक दिखाई गई है। महिंद्रा थार के 3-डोर मॉडल की सफलता को देखते हुए कंपनी को इससे बड़ी उम्मीदे हैं।

पर्याप्त जगह 

यात्रियों को बैठने के लिए मिलेगी पर्याप्त जगह

महिंद्रा थार 3-डोर में बैठने के लिए जगह की कमी की समस्या को दूर करने के लिए कंपनी 5-डोर मॉडल ला रही है। इसका व्हीलबेस थोड़ा लंबा है और पीछे की सीट के यात्रियों के लिए अलग से 2 दरवाजे दिए गए हैं। वीडियो में बताया है गोलाकार LED हेडलाइट्स के साथ C-मोटिफ LED DRLs और नए ड्यूल-टोन मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील के साथ नई थार कैसी दिखेगी। इसकी शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रह सकती है।

ट्विटर पोस्ट

थार रॉक्स 15 अगस्त को लॉन्च होगी