NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा थार रॉक्स के 4x4 वेरिएंट की कीमत घोषित, जानिए क्या है इसमें खास
    अगली खबर
    महिंद्रा थार रॉक्स के 4x4 वेरिएंट की कीमत घोषित, जानिए क्या है इसमें खास
    महिंद्रा थार रॉक्स के 4x4 वेरिएंट 2WD से महंगा है (तस्वीर: एक्स/@Mahindra_Thar)

    महिंद्रा थार रॉक्स के 4x4 वेरिएंट की कीमत घोषित, जानिए क्या है इसमें खास

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Sep 25, 2024
    05:41 pm

    क्या है खबर?

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज (25 सितंबर) को अपनी थार रॉक्स के 4x4 वेरिएंट की कीमतों की घोषणा कर दी है। 4-व्हील-ड्राइव वेरिएंट केवल डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है।

    इसकी बुकिंग 3 अक्टूबर को खोली जाएगी और डिलीवरी दशहरे पर 12 अक्टूबर से शुरू होगी।

    इससे पहले कंपनी ने टू-व्हील-ड्राइव (2WD) सिस्टम से लैस वेरिएंट्स की कीमत घोषित की थी। इसके MX5 2WD वेरिएंट की तुलना में 4x4 वेरिएंट लगभग 1.80 लाख रुपये महंगा है।

    फीचर 

    इन सुविधाओं से लैस है थार रॉक्स 

    महिंद्रा थार के 5-डोर मॉडल का डिजाइन 3-डोर मॉडल के समान है, लेकिन 6 डबल-स्टैक्ड स्लॉट के साथ नई ग्रिल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और C-आकार की LED DRLs के रूप में बदलाव मिलते हैं।

    केबिन में पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, प्रीमियम म्यूजिक सिस्टम जैसी सुविधाएं हैं।

    इसके अलावा लेटेस्ट कार में क्रॉलस्मार्ट फीचर दिया है, जो ड्राइवर को एक्सीलरेटर पेडल पर पैर रखे बिना कम स्थिर गति बनाए रखने मदद करता है।

    कीमत 

    इतनी है 4x4 वेरिएंट्स की कीमत

    महिंद्रा थार रॉक्स 4x4 वेरिएंट्स में 2.2-लीटर एमहॉक डीजल इंजन मिला है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 150bhp की पावर और 330Nm पीक टॉर्क पैदा करता है।

    दूसरी तरफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आउटपुट 172bhp और 370Nm हो जाती है।

    इसमें 4XPLOR 4x4 तकनीक है, जिसमें कम अनुपात वाला ट्रांसफर केस और कहीं भी जाने की क्षमता के लिए इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल शामिल है।

    थार रॉक्स 4x4 की कीमत 18.79 लाख रुपये से 22.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा थार
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा थार 5-डोर लॉन्च से पहले हुई लीक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर  महिंद्रा थार
    पिछले महीने महिंद्रा SUVs में स्कॉर्पियो का जलवा, कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल  महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा थार 3-डोर से कितना अलग होगा 5-डोर मॉडल? तुलना से समझिए  महिंद्रा थार
    महिंद्रा और JSW खरीदना चाहती हैं स्कोडा-फॉक्सवैगन में हिस्सेदारी, चल रही बातचीत स्कोडा कार

    महिंद्रा थार

    फोर्स गुरखा 5-डोर की टेस्टिंग में आई तेजी, जल्द लॉन्च होने के मिले संकेत फोर्स मोटर्स
    महिंद्रा थार आर्मडा की लॉन्च टाइमलाइन का हो गया खुलासा, कंपनी प्रमुख ने की पुष्टि  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा थार का अर्थ एडिशन लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा थार 5-डोर के टॉप-वेरिएंट में मिलेगा RWD ड्राइवट्रेन, ऐसे मिले संकेत महिंद्रा एंड महिंद्रा

    लेटेस्ट कार

    स्कोडा स्लाविया का मोंटे कार्लो वेरिएंट की मिली झलक, कब देगा दस्तक?  स्कोडा कार
    नई ऑडी Q5 का हुआ खुलासा, जानिए क्या किया है बदलाव ऑडी कार
    टाटा कर्व कूपे-SUV भारतीय बाजार में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत टाटा मोटर्स
    स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  स्कोडा कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025